वृषभ: इस राशि के जातकों को महीने के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन हानि के योग बनेंगे। इसलिए सतर्क रहें। किसी से धोखा मिल सकता है। इसलिए अपना हर काम सावधानी के साथ पूरा करें। अचानक से खर्च बढ़ने के भी आसार रहेंगे। यात्रा पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
कन्या: अगस्त के दूसरे सप्ताह से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। पैसा सोच समझकर ही खर्च करें। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। खासकर स्वास्थ्य मामलों पर अधिक धन व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। इस अवधि में अपने हर काम को सावधानी के साथ पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
धनु: इस राशि वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। धन मामलों में हानि होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाएगा। मन विचलित रहेगा। साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। सतर्क रहें। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 3 राशियों की लड़कियों की तरफ सबसे अधिक आकर्षित होते हैं लड़के)
मीन: इस राशि वालों के लिए अगस्त का महीना चुनौतियों भरा रहने वाला है। करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। नौकरी में बदलाव इस दौरान न ही करें वही उचित रहेगा। (यह भी पढ़ें – सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति से बनेगा बुधादित्य योग, 4 राशि वालों की सैलरी बढ़ने की रहेगी संभावना)