तुला राशि: शनि इस राशि के स्वामी तो नहीं हैं लेकिन ये इनकी उच्च राशि है। इसलिए इस राशि से जुड़े जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहती है। ये लोग काफी मेहनती और ईमानदार होते हैं। इनकी लाइफ में चाहे कैसी भी दिक्कतें क्यों न आ जाए ये लोग अपनी मेहनत से सफलता हासिल कर ही लेते हैं। तुला वाले कोई भी काम बेहद ही समझदारी से करते हैं।
मकर राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों पर इनकी विशेष कृपा रहती है। मकर वाले दिमाग के काफी तेज होते हैं। साथ ही मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। ये लोग हर काम को समय से पहले पूरा करने की कोशिश करते हैं जिस कारण ये लाइफ में खूब तरक्की भी करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 5 राशियों की सुख सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं?
कुंभ राशि: इस राशि के जातक शांत और सरल स्वभाव के होते हैं। ये हर विषय पर गंभीरता से सोचते हैं। ये कठोर परिश्रम करने पर विश्वास करते हैं। अपने इस गुण के चलते इन्हें सफलता भी हासिल होती है। ये लोग न तो किसी को धोखा देते हैं और न ही इन्हें धोखा बर्दाश्त होता है। शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं इसलिए कुंभ वालों पर शनि की विशेष कृपा भी रहती है।