Panchang Today, 12 March 2019: आज है स्कन्द षष्ठी, जानिए दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Panchang Horoscope Today, Shubh Muhurat Today Time (आज का पंचांग): स्कंद भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवों में से एक माने जाते हैं। स्कंद को कार्तिकेय और मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है।


Panchang Horoscope Today, 12 March 2019: आज मंगलवार, 12 मार्च है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की षष्टी है। इस षष्टी को स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाएगा। स्कंद षष्ठी के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा और अर्चना की जाती है। इसमें स्कंद देव यानी कार्तिकेय का पूजन किया जाता है और अखंड दीपक जलाया जाता है। स्कंद भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवों में से एक माने जाते हैं। स्कंद को कार्तिकेय और मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में भगवान स्कंद को शक्ति का अधिदेव बताया जाता है और इन्हें देवताओं का सेनापतित्व प्रदान किया गया था। कार्तिक देव की आराधना दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा की जाती है।
पंचांग का रोजाना पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग में मुख्य रूप से पांच चीजें होती हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। पंचांग मुख्य तौर पर सूर्य और चंद्रमा की गति को दर्शाता है। आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। हिन्दू धर्म में पंचांग के अनुसार ही शुभ कार्य किए जाते हैं। हिन्दू धर्म में तीन धाराएं हैं, पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। जानिए 12 मार्च 2019 का पंचांग।
तिथि – षष्ठी – 28:50:57 तक, नक्षत्र – कृत्तिका – 28:53:47 तक, करण – कौलव – 16:51:40 तक, तैतिल – 28:50:57 तक, पक्ष – शुक्ल, योग – वैधृति – 15:13:21 तक, वार – मंगलवार, सूर्योदय – 06:35:02, सूर्यास्त – 18:27:36, चंद्रोदय – 10:01:00, चंद्रास्त – 23:37:00
12 मार्च 2019 का अशुभ समय – दुष्टमुहूर्त – 08:57:33 से 09:45:03 तक, कुलिक – 13:42:34 से 14:30:05 तक, कंटक – 07:22:33 से 08:10:03 तक, राहु काल – 15:29:27 से 16:58:31 तक, कालवेला / अर्द्धयाम – 08:57:33 से 09:45:03 तक, यमघण्ट – 10:32:34 से 11:20:04 तक, यमगण्ड – 09:33:11 से 11:02:15 तक, गुलिक काल – 12:31:19 से 14:00:23 तक
आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:07:34 से 12:55:04 तक
12 मार्च 2019 का व्रत और त्यौहार- स्कन्द षष्ठी, गौरूपिणी षष्ठी – बंगाल
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।