चंद्र का कन्या राशि से तुला राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आ सकता है सुधार
कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है। आपकी लव लाइफ और आर्थिक लाइफ दोनों में कुछ अच्छा होने की संभावना है। कर्ज लिया गया पैसा वापस दे सकते हैं।


19 अप्रैल सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। इसी के साथ कन्या राशि को छोड़ चंद्र तुला राशि में चला जाएगा। इस दौरान कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे तो वहीं कुछ राशि के जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशिफल: चंद्रमा के राशि परिवर्तन का मेष राशि वालों पर काफी शुभ प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। धन लाभ होने के आसार हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद है।
वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय चल रहा है। लेकिन व्यवसाय में कुछ जोखिम देखने को मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में परेशानी बढ़ने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। परिवार वालों से झगड़ा होने की संभावना है। किसी करीबी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कर्क राशिफल: धन लाभ होने की संभावना है। पुराने किसी निवेश से फायदा हो सकता है। अगर कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल: आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होंगे। विदेश यात्रा का योग है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है। आपकी लव लाइफ और आर्थिक लाइफ दोनों में कुछ अच्छा होने की संभावना है। कर्ज लिया गया पैसा वापस दे सकते हैं।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
धनु राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। माता का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। घर में अचानक मेहमान आने की संभावना है। गलत संगत से आपको दूर रहना चाहिए।
मकर राशिफल: इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। डूबे हुए पैसे की भरपाई कर पाएंगे। अध्यात्म की तरफ आपका मन आकर्षित होगा।
कुंभ राशिफल: मोटापे और मधुमेह बीमारी से पीड़ित जातकों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लेकिन करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है।
मीन राशिफल: शादीशुदा लोगों के बीच झगड़ा होने की संभावना है। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना होगा। वाहन सुख प्राप्त होने के आसार हैं।
-
शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को करने की है मान्यता, जानिए
-
24 दिसंबर को मीन से मेष राशि में होने वाला है मंगल राशि परिवर्तन, जानिए राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
-
बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों को करने से विवाह और रोजगार के योग बनने की है मान्यता, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
-
आज हो रहा है शुक्र राशि परिवर्तन, ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों से शुभ परिणाम मिलने की है मान्यता
-
मंगल मजबूत करने से बल और आत्मविश्वास बढ़ने की है मान्यता, जानिए ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय
-
जल्द होने वाला है शुक्र गोचर, जानिए किस तरह प्रभावित हो सकते हैं 12 राशियो के जातक
-
28 नवंबर को होने वाला है बुध राशि परिवर्तन, इन उपायों से दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलने की है मान्यता
-
रविवार को राशि के अनुसार इन उपायों को करने से सरकारी नौकरी के योग बनने की है मान्यता, जानें ज्योतिष शास्त्र के खास उपाय
-
कल होने वाला है बृहस्पति राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
-
कुछ ही दिनों में होने वाला है बृहस्पति राशि परिवर्तन, दुष्प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय
-
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में खास माने जाते हैं ये उपाय, जानें