Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष विज्ञान अनुसार हर राशि के कुछ न कुछ गुण-दोष होते हैं। जिसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां प्राप्त की जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 राशियों के बारे में जो पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली होती हैं। इन राशियों के जातकों की कुंडली के स्वामी अगर शुभ स्थिति में हों तो इन्हें धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। देखिए वो कौन सी लकी राशियां हैं…
वृषभ: शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि वृषभ है। शुक्र यदि कुंडली में मजबूत स्थिति में हो तो ऐसे लोगों के जीवन में सुख समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे लोग नौकरी और व्यापार में काफी तेजी से तरक्की करते हैं।
मिथुन: इस राशि के स्वामी बुध हैं। बुध यदि शुभ हैं तो व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धि के बल पर अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं।
सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। सूर्य यदि कुंडली में उच्च स्थिति में या शुभ अवस्था में विराजमान हो तो ये व्यक्ति को धनवान बनाता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सफलता और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं।
धनु: इस राशि के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं। यदि ये ग्रह कुंडली में उच्च स्थिति में हो या शुभ भाव में बैठा हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत तेजी से तरक्की करता है। इन लोगों के पास संपत्ति काफी होती है।
कुंभ: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। शनिदेव किसी को भी राजा बना सकते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव उच्च स्थिति में होते हैं या फिर शुभ भाव में बैठे हों तो ऐसे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है और ऐसे लोग अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।