April Month 2021 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र अनुसार अप्रैल का महीना काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपना स्थान बदल रहे हैं। गुरु 6 अप्रैल से कुंभ राशि में और शुक्र 10 अप्रैल से मेष राशि में गोचर करने लगेंगे। वहीं 14 अप्रैल को मंगल मिथुन और सूर्य मेष राशि में चले जायेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के आसार हैं। आय में वृद्धि के साथ-साथ पारिवारिक लाइफ भी अच्छी होने के संकेत मिल रहे हैं।
मेष वालों के लिए समय का अनुकूल है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आय में अच्छी खासी वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का इस दौरान पूरा साथ मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार रहेंगे। दोस्तों से धन लाभ हो सकता है। पुराने कर्जों का निपटारा होने के प्रबल आसार हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहे उसके लिए योग और प्राणायाम करते रहें। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ये महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होने जा रही है। पिछले समय से जिन चीजों को लेकर आप परेशान थे उनका हल हो सकता है। बच्चों का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। घर परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लेकिन माता का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। दुश्मन निर्बल होंगे।
धनु वालों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी होने वाली है। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा से धन लाभ होने के आसार हैं। खर्चों पर नियंत्रण करने में सफल हो पायेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। ये महीना निवेश मामलों के लिए भी काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन जल्दबाजी में और बिना जानकारी के निवेश न करें। नहीं तो नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस महीने नौकरी के कई अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
इन 4 राशि के जातक दिमाग के होते हैं काफी तेज, पल में पहचान लेते हैं झूठ