राशि अनुसार इस रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और पीला है। इस रंग के कपड़े पहनने से आपको हर क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना बढ़ जाती है लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए।


हर व्यक्ति का कोई ना कोई रंग बेहद प्यारा होता है। जिसके हिसाब से वह व्यक्ति अपने लिए कपड़ो की खरीदारी करता है पर ज्योतिष के अनुसार आप किस रंग के कपड़े पहनते हैं उसका प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। अगर आप अपनी राशि अनुसार कपड़े पहनते हैं तो इससे आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जानते हैं किस राशि वालों के लिए कौन से रंग का कपड़ा पहनना माना जाता है शुभ…
मेष राशि – इस राशि के जातकों को काफी रंग बिरंगे कपड़े पहनने का शौक होता है। ये लोग लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगे तो इनके लिए काफी शुभ होगा।
वृषभ राशि – इस राशि के जातकों को सफेद, गुलाबी और क्रीम कलर के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग आपके लिए बेहद शुभ है पर किसी महत्वपूर्ण कार्यों में लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के लिए हरा रंग शुभ है। इस रंग के कपड़े पहनने से आपको करियर में उन्नति मिलने के आसार बढ़ जाएंगे।
कर्क राशि – कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और पीला है। इस रंग के कपड़े पहनने से आपको हर क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना बढ़ जाती है लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए।
सिंह राशि – क्योंकि इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है इसलिए इन लोगों के लिए गोल्डन, सफेद और पीले रंग के वस्त्र पहनना काफी शुभ हो सकता है।
कन्या राशि – कन्या राशि वालों को हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जैसे हल्के हरे रंग, नीले, गुलाबी आदि रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं।
तुला राशि – इस राशि के लोगों को अपने जीवन में संतुलन लाने के लिए नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही इस राशि के लोग हल्के हरे रंग और भूरे रंग के भी कपड़े पहनेंगे तो शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि – कपड़ो के मामलों में इन लोगों को ज्यादा रुचि नहीं होती है। लेकिन अगर ये लोग मैहरून, हरे, पर्पल और लाल रंग के कपड़े पहनेंगे तो इनके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशि – इस राशि के जातकों को तरक्की के लिए पीले, लाल और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन काले रंग के कपड़े पहनने से आपको बचना चाहिए।
मकर राशि – मकर राशि के लोगों को लाल रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है इसलिए इनके लिए नीले, काले और भूरे रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इन लोगों के लिए काले, नीले, भूरे और पीले रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ हो सकता है।
मीन राशि – पीला, हरा, नीला और केसरिया रंग इस राशि के लोगों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।
-
शनि ग्रह को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों को करने की है मान्यता, जानिए
-
24 दिसंबर को मीन से मेष राशि में होने वाला है मंगल राशि परिवर्तन, जानिए राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
-
बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों को करने से विवाह और रोजगार के योग बनने की है मान्यता, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
-
आज हो रहा है शुक्र राशि परिवर्तन, ज्योतिष शास्त्र के इन उपायों से शुभ परिणाम मिलने की है मान्यता
-
मंगल मजबूत करने से बल और आत्मविश्वास बढ़ने की है मान्यता, जानिए ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय
-
जल्द होने वाला है शुक्र गोचर, जानिए किस तरह प्रभावित हो सकते हैं 12 राशियो के जातक
-
28 नवंबर को होने वाला है बुध राशि परिवर्तन, इन उपायों से दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलने की है मान्यता
-
रविवार को राशि के अनुसार इन उपायों को करने से सरकारी नौकरी के योग बनने की है मान्यता, जानें ज्योतिष शास्त्र के खास उपाय
-
कल होने वाला है बृहस्पति राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
-
कुछ ही दिनों में होने वाला है बृहस्पति राशि परिवर्तन, दुष्प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय
-
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में खास माने जाते हैं ये उपाय, जानें