Finance Horoscope Today, November 19, 2019: सिंह राशि वाले रहेंगे आर्थिक मामलों के लेकर चिंतित, जानें किसका दैनिक आय रहेगा प्रभावित
Finance Rashifal (Horoscope) Today 19 November 2019: वृश्चिक राशि वाले बिजनेस में आर्थिक लेनदेन को लेकर सतर्क रहें।
Horoscope (Rashifal) Today: कन्या राशि वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। Finance Rashifal (Horoscope) Today 19 November 2019: मेष राशिफल: आर्थिक मामलों को लेकर आज संभलकर चलना होगा। दुकानदारी को लेकर कोई गलत फैसला न लें। निवेश करने के बारे में यदि सोच रहे हैं तो किसी से सलाह ले लें।
वृषभ राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो सकता है। दैनिक आय प्रभावित रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचकर चलना अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी साथी से आर्थिक नुकसान का योग है। शादीशुदा लाइफ में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा।
मिथुन राशिफल: आज आय से अधिक खर्च होगा। फिजूलखर्ची से बचकर चलें। दैनिक आय कुछ हद तक प्रभावित रहेगा। किसी साथी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार अच्छा चलने वाला है।
कर्क राशिफल: आर्थिक लेनदेन से बचतावा हो सकता है। व्यापार में आर्थिक प्रगति बाधित हो सकती है। साझेदारी वाले काम में आय बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में दैनिक आय की अपेक्षा खर्च अधिक बढ़ने वाला है।
सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी साथी से कर्ज लेना पड़ सकता है। दैनिक आय में कमी आ सकती है। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। किसी को दिया हुआ पैसा डूब सकता है।
कन्या राशिफल: आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस में कुछ आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुराने साथी को दिया पैसा वापस मिलेगा।
तुला राशिफल: आर्थिक भुगतान करते वक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। दैनिक आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। किसी से पैसा कर्ज लेते वक्त सावधान रहें। व्यापार में आर्थिक प्रगति में बढ़ा उत्पन्न हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: बिजनेस में आर्थिक लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। भविष्य के लिए पैसा बचना अच्छा रहने वाला है। दैनिक जीवन में आर्थिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। अचानक धन लाभ का योग है।
धनु राशिफल: व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खर्च बढ़ेगा। बिजनेस में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। दैनिक इनकम बढ़ता हुआ नजर आएगा।
मकर राशिफल: व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी। किसी दोस्त से अचानक धन लाभ का योग है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। अनावश्यक धन खर्च को लेकर सावधान रहें। परिवार में आर्थिक संतुलन बना रहने वाला है।
कुंभ राशिफल: दोस्तों के पीछे धन खर्च होगा। व्यापार में आर्थिक इजाफा होने वाला है। भविष्य के लिए आर्थिक निवेश की योजना बना सकते हैं। दैनिक आर्थिक आय प्रभावित रहेगा। परिवार में आर्थिक सहयोग दे सकते हैं।
मीन राशिफल: किसी धार्मिक काम में आर्थिक योगदान कर सकते हैं। व्यापार में आपके अच्छे व्यवहार के कारण नए ग्राहक बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को आर्थिक मदद कर सकते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।














