दैनिक राशिफल: आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 81 % होगा। टैरो राशिफल: भूमि विवाद में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। दोस्तों से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। नौकरी के अवसर कम मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण करें। काम का बोझ बढ़ेगा। जल में गुलाब जल मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: आज अपने संबंधों में आ रही कड़वाहट दूर कर सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ता सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ विवाद करने से बचें। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।
वित्त राशिफल: जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपनी प्रॉपर्टी के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। लेकिन अपने कीमती घर या जमीन के लिए ये तो करना ही पड़ेगा। इस खर्च के लाभ आपको मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आप सावधानी बरतें। मुंह पर मास्क लगाएं। साथ ही ठंडी चीजें खाने से बचें। आज आपको कोल्ड जैसी फैलने वाली बीमारी हो सकती है। अपने हाथों को अच्छे से धोएं,, क्योंकि आपको कोल्ड जैसे संक्रमण होने की सम्भावना बहुत ज्यादा है।