Weekly Tarot Horoscope 6 To 12 July 2026 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 6 से 12 जुलाई 2026): इस सप्ताह में राशियों पर होने वाले प्रभाव को लेकर टैरो कार्ड्स संकेत रहे हैं कि कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह पुराने मामलों को हल करने में मदद मिल सकती है। आत्म चिंतन करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही रिश्तों, करियर और व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चली आ रही समस्याएं हल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह काफी लाभकारी हो सकता है। आइए टैरो गुरु मधु कोटिया से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का साप्ताहिक टैरो राशिफल…

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि इस राशि जातकों के लिए यह सप्ताह नए नज़रिए और स्पष्ट सोच का संकेत दे रहा है। आप अपने अहम उद्देश्यों को पूर्ण करने और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने में सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र की बात करें तो नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रगति के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में इस अवधि के दौरान थोड़ा संयम रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। लव लाइफ की बात करें तो आपके जीवन में गर्मजोशी और रोमांच बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह आपको धन और सम्मान के क्षेत्र में लाभ मिलने के संकेत हैं। नई आय के स्रोतों से भी अच्छा फायदा हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें तो वेतन वृद्धि, पदोन्नति या कोई नया अवसर मिलने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, विशेष रूप से गले और गर्दन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह आप अपने जीवन में किसी नए अध्ययन या सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके अलावा, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। आपके कार्यों की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना होने के योग हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, नई योजनाओं और नीतियों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। अविवाहित लोगों को इस अवधि में कोई उपयुक्त साथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो यदि आप अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे, तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना भी है।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं, लेकिन ये परिवर्तन आपके आत्मविश्वास और मनोबल को भी मजबूत करेंगे। लंबे समय से किए गए आपके परिश्रम और समर्पण को उचित पहचान मिलने के संकेत हैं। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आपके सच्चे मित्र और शुभचिंतक हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे। सप्ताहांत में किसी पुराने रिश्ते या संबंध के फिर से जुड़ने की संभावना है, जिससे मन में कृतज्ञता, भावुकता और आत्ममंथन की भावना जागृत होगी।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष रहने वाला है। सूर्य आपकी राशि में प्रभावशाली स्थिति में रहेगा, जिससे आपको ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्पष्टता प्राप्त होगी। करियर के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं की सराहना हो सकती है। इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत होने के योग हैं, जो आपके करियर के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के प्रबल योग हैं। आपको अपने कार्यों में व्यावसायिकता और अनुशासन बनाए रखना होगा। प्रमोशन, वेतन वृद्धि या बोनस मिलने की संभावना है। साथ ही, कोई नया प्रोजेक्ट या नौकरी का प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। रिश्तों में अधिक सोच-विचार करने के बजाय सहजता बनाए रखें। आर्थिक मामलों की समीक्षा करना लाभदायक रहेगा। सप्ताहांत तक मानसिक शांति और स्पष्टता का अनुभव होगा।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह की शुरुआत समस्याओं के समाधान खोजने के प्रयासों से होगी। आप चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और समझदारी के साथ करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में निकटता आएगी। सप्ताहांत तक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ या प्रगति के संकेत हैं। भाग्य आपका साथ देगा तथा परिवार का सहयोग आपके आत्मबल को मजबूत बनाएगा।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने का साहस दिखाएंगे। आपकी रचनात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास सफलता के नए मार्ग खोल सकते हैं। किसी वरिष्ठ महिला से प्राप्त सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपकी सोच और समझ में गहराई आएगी।

यह सप्ताह भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण रहेगा। पुराने डर, संदेह और मानसिक बोझ सामने आ सकते हैं ताकि आप उनसे मुक्त हो सकें। मध्य सप्ताह में प्रेम और मित्रता के क्षेत्र में सच्चे सहयोगियों की पहचान होगी।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह अनुशासन और संगठन आपकी सफलता की कुंजी होंगे। किसी रिश्ते में दूरी या मतभेद की स्थिति बन सकती है। कानूनी या विवाद संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ध्यान, योग और आत्मचिंतन के माध्यम से आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। धैर्य बनाए रखें, परिस्थितियाँ जल्द ही अनुकूल होंगी।

सप्ताह की शुरुआत में बेचैनी और असमंजस की भावना रह सकती है। जल्दबाज़ी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें। मध्य सप्ताह में शिक्षा, यात्रा या आत्म-विकास से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत मेहनत और विकास के साथ होगी। आपके प्रयास अनुभव और ज्ञान में परिवर्तित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक संतुलन बना रहेगा। सप्ताहांत तक भावनात्मक उपचार, प्रेम और नए संबंधों के अवसर मिल सकते हैं।

संरचना और नियंत्रण इस सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार लचीलापन अपनाना भी आवश्यक होगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए उत्साहित रहेंगे। मध्य सप्ताह में घर, करियर और भावनात्मक जीवन से जुड़ी नई समझ विकसित होगी। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव को प्राथमिकता दें। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। सप्ताहांत में आराम और विश्राम से नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए समृद्धि, प्रेम और आनंद लेकर आएगा। मानसिक स्पष्टता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी, व्यापार और करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका प्रभावशाली संचार कौशल सफलता का प्रमुख आधार बनेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

हालांकि सप्ताह की शुरुआत में करियर और आत्म-छवि को लेकर कुछ अनिश्चितता महसूस हो सकती है। निर्णय लेने से पहले स्वयं को पर्याप्त समय दें। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएं।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)

इस सप्ताह सहयोग और टीमवर्क आपकी सफलता का आधार बनेंगे। संचार कौशल में सुधार होगा और आत्मसम्मान बढ़ेगा। करियर में नए प्रस्ताव और अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आप आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे।

आपकी अंतःप्रेरणा और संवेदनशीलता इस सप्ताह विशेष रूप से प्रबल रहेगी। अपने सपनों, संकेतों और मन की आवाज़ पर ध्यान दें। किसी नए व्यक्ति से अप्रत्याशित मार्गदर्शन मिल सकता है। रिश्तों में अपनी भावनाओं और आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। आर्थिक मामलों में सीमाएं निर्धारित करना और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिया गया साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स, एंजेलिक संदेशों और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की व्यावसायिक करियर गारंटी या वित्तीय निवेश सलाह के रूप में न लें। शेयर बाजार, संपत्ति की खरीद-बिक्री या बड़े करियर बदलाव जैसे निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित कानूनी और वित्तीय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें। इस जानकारी के आधार पर किए गए निवेश या निर्णयों से होने वाले लाभ-हानि के लिए जनसत्ता उत्तरदायी नहीं होगा।