Weekly Tarot Horoscope 16 To 22 March 2026 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 16 से 22 मार्च 2026): मार्च माह का ये सप्ताह काफी खास होने वाला है। इस सप्ताह कई बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च माह का तीसरा सप्ताह चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष का आरंभ से लेकर कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। इस सप्ताह के आरंभ होने से पहले यानी 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे शनि और शुक्र के साथ युति करके त्रिग्रही, शुक्रादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य और शनि की युति खतरनाक मानी जाती है। 18 मार्च को सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, 20 मार्च को मंगल पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, 21 मार्च को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मिथुन राशि में गुरु बृहस्पति, सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु, बुध और मंगल विराजमान है। टैरो मेंटर व आध्यात्मिक हीलर मधु कोटिया के अनुसार ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को सेहत का ध्यान रखने का जरूरत है। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल…

मार्च के इस सप्ताह बनने वाले राजयोगों का बात करें, तो सूर्य-शुक्र शुक्रादित्य योग, मंगल और राहु अंगारक योग का निर्माण करेंगे। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहकर मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इस सप्ताह हिंदू नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। ऐसे में विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा और इस साल के राजा गुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल होंगे।

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आ रहा है। लंबे समय से टल रही योजनाओं पर अब निर्णायक कदम उठाने का अवसर मिलेगा। संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी और किसी प्रियजन का सहयोग आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति में स्पष्टता आएगी। किसी बकाया राशि की प्राप्ति या नए आय स्रोत का मार्ग खुल सकता है। सप्ताहांत में उपलब्धि और आंतरिक संतुलन का अनुभव होगा।

Shani Gochar: इन जातकों पर हो सकता है शनि का सबसे अधिक प्रभाव, जानिए महादशा, साढ़ेसाती, ढैया के फल और उपाय

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह धैर्य और निरंतरता आपके सफलता का मूल मंत्र रहेंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें, मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। रिश्तों में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से पुराने मतभेद दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में वरिष्ठों या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सराहना मिलने की संभावना है। अनावश्यक खर्च से बचें और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान दें।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Gemini Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह सहयोग और संवाद से प्रगति दिलाएगा। साझेदारी में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सामाजिक दायरे को विस्तृत करेगा, जिससे नेटवर्किंग के नए अवसर बनेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक कोई सुनहरा मौका सामने आ सकता है। व्यक्तिगत स्तर पर सच्ची बातचीत पुराने मनमुटाव को दूर करेगी।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपके जीवन में परिवर्तनकारी साबित होगा। कोई पुराना लंबित मामला सुलझकर आपको मानसिक बोझ से मुक्त करेगा। भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे और जीवन को नया उद्देश्य मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक या पेशेवर क्षेत्र में लाभ की संभावना है। सप्ताह का समापन रिश्तों में सामंजस्य और संतोष के साथ होगा।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह की शुरुआत आत्ममंथन से होगी। आपको अपने लक्ष्यों और प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। मध्य सप्ताह में नई ऊर्जा और रचनात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। कामकाज और कारोबार में अवसर सामने आएंगे। आपके स्नेह और ईमानदारी से रिश्ते मधुर होंगे।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह अनुशासन और ध्यान का है। अधूरे कार्य पूरे होंगे और ठोस प्रगति का अनुभव मिलेगा। परिवारजन आपके मार्गदर्शन की अपेक्षा करेंगे और आपकी व्यावहारिक सोच सहायक होगी। मध्य सप्ताह में करियर या आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। छोटे अवरोधों को लेकर चिंतित न हों।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह भावनात्मक विकास और संबंधों को गहराई देने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताहांत सौहार्द और आत्मबल से भरा होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह दृढ़ निश्चय आपकी ताकत बनेगा। चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप सफल रहेंगे। वित्तीय मसले का समाधान होगा और अंतर्ज्ञान सही निर्णय लेने में मदद करेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र या गुरु का मार्गदर्शन सही दिशा देगा।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह रोमांच और नए अनुभव लेकर आएगा। यात्रा, सीखने या नई योजनाओं से ऊर्जा मिलेगी। कामकाज और आर्थिक क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में सच्चाई से जुड़ाव गहराएगा। सप्ताह के मध्य में कोई खुशी भरा सरप्राइज मिल सकता है।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)

आपका ध्यान इस सप्ताह स्थिरता और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर रहेगा। मेहनत का फल अब दिखने लगेगा। रिश्तों में आभार व्यक्त करने से संबंध प्रगाढ़ होंगे। मध्य सप्ताह में धैर्य की परीक्षा होगी, लेकिन संयम से ही सफलता मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह रचनात्मकता और भावनात्मक नवीकरण का है। अचानक प्रेरणा मिलेगी, किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। रिश्तों में ईमानदारी और खुला संवाद विश्वास को मजबूत करेगा। कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहें। सप्ताहांत सुकून और स्पष्टता लेकर आएगा।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह प्रेम, गर्मजोशी और भावनात्मक उपचार लेकर आएगा। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर प्रोजेक्ट संतोषजनक स्तर पर पहुंचेगा। सप्ताह के मध्य में पुरानी यादें ताज़ा होंगी, जिनसे रचनात्मकता उभरेगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिया गया साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स, एंजेलिक संदेशों और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की व्यावसायिक करियर गारंटी या वित्तीय निवेश सलाह के रूप में न लें। शेयर बाजार, संपत्ति (Property) की खरीद-बिक्री या बड़े करियर बदलाव जैसे निर्णय लेने से पहले कृपया संबंधित कानूनी और वित्तीय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें। इस जानकारी के आधार पर किए गए निवेश या निर्णयों से होने वाले लाभ-हानि के लिए जनसत्ता उत्तरदायी नहीं होगा।