Weekly Numerology Prediction 1 to 7 June 2026 (साप्ताहिक अंक ज्योतिष 1 से 7 जून 2026): जून माह के पहले सप्ताह देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे हंस राजयोग का निर्माण करेंगे। बुध मिथुन राशि में रहकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और सूर्य भी वृषभ राशि में रहकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मंगल मेष राशि में रहकर रूचक राजयोग, शुक्र मिथुन राशि, केतु सिंह राशि, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में ग्रहों की स्थिति के हिसाब से हर मूलांक के जीवन में किसी न किसी तरह से असर देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों का साप्ताहिक अंक राशिफल…
मूलांक 1 के लिए अच्छा समय, आर्थिक लाभ होगा। मूलांक 2 को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। मूलांक 3 के लिए शुभ, छात्रों को लाभ। मूलांक 4 के अटके काम पूरे होंगे। मूलांक 5 को नौकरी-व्यापार में लाभ। मूलांक 6 की लव लाइफ अच्छी रहेगी। मूलांक 7 को सफलता मिलेगी। मूलांक 8 को सावधानी बरतनी होगी। मूलांक 9 के रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 1
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी खास हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। हालांकि किसी भी प्रकार का निवेश थोड़ा सोच-विचार कर करें, तो बेहतर होगा।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 2
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस सप्ताह इस मूलांक के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का साथ मिल सकता है, जिससे लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। परिवार के साथ मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 3
मूलांक 3 वालों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है। ये सप्ताह मूलांक 3 जातकों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। छात्रों को इस सप्ताह काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के साथ-साथ कई नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए ये सप्ताह काफी खास हो सकता है। किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होगा। इस मूलांकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आय में तेजी से वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 5
मूलांक 5 उन जातकों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख हो हुआ हो। मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह नौकरी और व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। संचार से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको कई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 6
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 6 होगा। ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। कला, डिजाइनिंग या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की भी बढ़ोतरी हो सकती है।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 7
मूलांक 7 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो। जून माह का पहला सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के साथ इंक्रीमेंट, पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 8
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो, तो मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल शायद इस सप्ताह न मिले। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। धैर्य रखें। धन का निवेश सोच-समझकर करें।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्म जातकों का मूलांक 9 होगा। इस मूलांकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जा सकता है। रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी कामों में भी सफलता हासिल हो सकती है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतएंगे।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई साप्ताहिक अंक ज्योतिष (Numerology) की भविष्यवाणियां और उपाय पूरी तरह से पारंपरिक मान्यताओं, अंकों की गणना और सामान्य प्रवृत्तियों पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी भी प्रकार का अकाट्य सत्य, वित्तीय निवेश की सलाह, कानूनी मार्गदर्शन या चिकित्सीय परामर्श न माना जाए। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के परिणाम उसके व्यक्तिगत कर्मों, प्रयासों और ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करते हैं। जनसत्ता इस जानकारी की वैज्ञानिक प्रामाणिकता या पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करता है। पाठक किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय अपने विवेक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का ध्यान अवश्य रखें।
