Weekly Lucky Zodiac Sign 12 To 18 October 2026(साप्ताहिक लकी राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026): अक्टूबर माह का ये सप्ताह 12 राशियों के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों को करियर-बिजनेस में लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

अक्टूबर के इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और वक्री शुक्र तुला राशि में स्थित रहेंगे। मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि, राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वह तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि में संचार करेंगे। ऐसे में वह तुला राशि में शुक्र के साथ युति करके कलात्मक और तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, अक्टूबर का ये सप्ताह 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, यह सप्ताह मिथुन सहित इन 5 राशियों के लिए विशेष लाभ दे सकते हैं। । यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं अक्टूबर माह का यह सप्ताह किन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर डाल सकता है..

मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई क्षेत्रों में सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ सकता है। आपकी संवाद क्षमता में वृद्धि देने को मिल सकती है, जिससे आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। नए काम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। हालांकि किसी भी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच-विचार करके ही करेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही गलतफहमियां बातचीत के साथ हल हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातक इस सप्ताह अपनी प्रतिभा दिखा पाने में सफल हो सकते हैं। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने के कारण आपको कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सहकर्मियों की राय सुनने से आपके निर्णय बेहतर हो सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। कारोबार में विस्तार करने से पहले लागत और संभावित लाभ का हिसाब जरूर लगा लें। रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिल सकती है। आपका व्यवहार विनम्र हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला साप्ताहिक लकी राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह साझेदारी, संवाद और नए विचारों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अपनी बात को स्पष्ट तरीके से रखेंगे, तो आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार में नए संपर्क बनाने के अवसर मिल सकते हैं। खर्च और बचत के बीच इस सप्ताह अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं। निवेश करने से आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। रिश्तों में संतुलन और आपसी सम्मान बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अच्छी दिनचर्या और नियमित शारीरिक गतिविधियों को जगह दें।

धनु साप्ताहिक लकी राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह नए कौशल सीखने का मौका मिल सकता है। ये आपके करियर में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को इस सप्ताह सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। कारोबार में नए संपर्क भविष्य की योजनाओं के लिए लाभकारी हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

कुंभ साप्ताहिक लकी राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को भी इस सप्ताह लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने नए विचारों और रचनात्मक योजनाओं के माध्यम से कई प्रोजेक्ट को हासिल कर सकते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने से कई नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो दोस्तों और परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।