Weekly Lucky Zodiac Sign 10 To 16 August 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 10 से 16 अगस्त 2026): अगस्त माह का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर डाल सकता है। इस सप्ताह  के 12 अगस्त को देवताओं के गुरु बृहस्पति कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। मंगल मिथुन राशि, शुक्र कन्या राशि, कर्क राशि में बुध, गुरु और सूर्य विराजमान है। इसके अलावा शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में है और कुंभ राशि में राहु, केतु सिंह राशि में विराजमान है। इसके अलावा  चंद्रमा कर्क, सिंह और कन्या राशि से होकर भ्रमण करेंगे, जिससे कर्क राशि में गजकेसरी के अलावा शशि आदित्य राजयोग, चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन राशियों में से इन 7 राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं 10 से 16 अगस्त 2026 के इस सप्ताह की शुभ राशियों के बारे में…

मेष साप्ताहिक लकी राशिफल

ये सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि में चंद्रमा चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर करेंगे। इसके साथ ही चतुर्थ भाव में हंस राजयोग, त्रिग्रही, शशि आदित्य राजयोग से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा जाने वाला है। कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि, इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। गुरु और राहु के कारण आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जा सकता है। नया काम आरंभ करने के लिए भी ये सप्ताह अच्छा है।

मिथुन साप्ताहिक लकी राशिफल

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो  धन भाव में शुक्र, गुरु, सूर्य और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। मंगल लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश में करियर और व्यापार शुरू करने का अनुकूल समय हो सकता है। हालांकि मंगल के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रह सकती है।

कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल

इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी, हंस राजयोग, बुधादित्य, शशि आदित्य से लेकर गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब सही हो सकती है। पुराने कर्ज और विवाद से भी निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा जाने वाला है। आपके काम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी सराहना कर सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक लकी राशिफल

लाभ भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा तथा नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नया प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य की सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। 13 और 14 अगस्त को नया कार्य आरंभ न करें।

तुला साप्ताहिक लकी राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह नौकरी और बिजनेस में विशेष लाभ मिल सकता है। दशम भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको कई क्षेत्रों में सम्मान मिल सकता है। हालांकि किसी भी प्रकार के शॉटकर्ट लेने से बचें। इससे आपको हानि हो सकती है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा जा सकता है। छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा जाने वाला है।

वृश्चिक साप्ताहिक लकी राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मेहनत का फल देने वाला माना जा रहा है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संतान संबंधित समस्याओं का समाधान मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है।

मीन साप्ताहिक लकी राशिफल

 इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में कोई अच्छी न्यूज़ मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के चांस बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता  मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

19 अगस्त को देवताओं के गुरु करेंगे अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, मेष, मिथुन और कन्या राशि पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।