Weekly Horoscope 29 June To 5 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 5 जुलाई 2026): पिछला सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मची रही होगी। वहीं अब आने वाला सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सप्ताह के आरंभ में ही बुध कर्क राशि में वक्री होंगे। कर्क राशि में पहले से ही गुरु के साथ शुक्र भी विराजमान है। इसके अलावा मंगल वृषभ राशि, राहु कुंभ राशि, केतु सिंह राशि और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। सप्ताह के अंत में यानी 30 जून को राहु धनिष्ठा नक्षत्र और शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी प्रकार से असर देखने को मिल सकता है। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार इस सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आर्थिक प्रगति का संकेत देता है। इस सप्ताह लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ कई नए अवसर मिल सकते है। लंबे समय से चली आ रहा मानसिक तनाव कम हो सकता है। निवेश के अच्छे अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जा सकता है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्राओं से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक मानसिक बेचैनी या अकेलेपन का अनुभव हो सकता है। विवाह के इच्छुक जातकों को लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह इस राशि के जातकों को कुछ मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। इस सप्ताह किसी की बात इधर-उधर करने या अनावश्यक सलाह देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्वयं परेशानी में पड़ सकते है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। इसके अलावा करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। आईटी, मीडिया, इंटरनेट और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह मानसिक तनाव हो सकता है। इस सप्ताह परिस्थितियां पहले की तुलना में काफी बेहतर होती दिखाई देती हैं। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी और यात्राओं से भी लाभ होगा। धन लाभ, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विवाह के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही नए मित्र बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह प्रमोशन और वेतन वृद्धि के भी अच्छे संकेत हैं। विवाह संबंधी मामलों में प्रगति होगी और व्यवसाय विस्तार के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
नौकरी, विवाह, प्रमोशन और पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से समय अच्छा रहेगा। पुराने मतभेद समाप्त होंगे और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मनोरंजन या घूमने-फिरने के उद्देश्य से यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा, जबकि कार्य या व्यवसाय संबंधी यात्रा आवश्यक होने पर सावधानी के साथ की जा सकती है। परिवार का सहयोग और सलाह इस समय विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगी।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह करियर और आर्थिक उन्नति के अवसर प्रदान करेगी। रिश्तों में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं और पूरा परिवार का सहयोग मिल सकता है। कार्य का दबाव रहेगा, लेकिन यही मेहनत आगे सफलता दिलाएगी। करियर में नई योजनाओं पर काम करने, निवेश करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति, वाहन संबंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है। हालांकि धन या फिर कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह इस राशि के जातकों को लाभ और प्रगति से भरा रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी और विरोधियों से राहत मिलेगी। सरकारी नौकरी, प्रमोशन और उच्च पद की संभावनाएं बन सकती हैं। वाहन, भवन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि इस सप्ताह विरोधियों से सावधान रहें और धन को अनावश्यक रूप से खर्च न करें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी के माध्यम से पैदा कम कर सकते हैं। नई योजनाएं बनेंगी और यात्राओं से लाभ होगा। उच्च शिक्षा, करियर और धन अर्जन के नए अवसर सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा हो सकता है। रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे। परिवार से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर सहयोग, सम्मान, पदोन्नति और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने का समय है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से मानसिक शक्ति बढ़ेगी। माता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं समाप्त होंगी और धीरे-धीरे प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक रुकावटें धीरे-धीरे समाप्त होंगी। नौकरी, व्यवसाय और विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक प्रगति होगी। परिवार का सहयोग और सुख मिलेगा।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचना चाहिए। मन में अनावश्यक तनाव रहेगा, लेकिन वास्तविकता में चिंतित होने जैसी स्थिति नहीं बनेगी। भूमि, भवन और वाहन से लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर बनेंगे। सरकारी नौकरी या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह मानसिक और शारीरिक बेचैनी बनी रह सकती है। इसलिए खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। लंबे समय से रुके काम में सफलता हासिल हो सकती है। सरकारी कार्य, टेंडर, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि धन फंस सकता है। परिवार में कटु वाणी से बचें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
ये सप्ताह आपके लिए अच्छा हो सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। .ये सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लाभकारी हो सकता है। इस सप्ताह पद- प्रतिष्ठा, पदोन्नति, सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
