Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026 (साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026): ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से मई माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। ऐसे में वह गदलक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। वहीं 29 मई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करके त्रिग्रही, लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही इस सप्ताह मंगल मेष राशि में रहकर रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे।

अन्य ग्रहों की बात करें, तो सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके पूरे होने के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। पंडित केपी शुक्ल से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए ये माह मिला-जुला जाने वाला है। कई कारण से इस सप्ताह मानसिक तनाव, चिंता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खुद की मानसिक स्थिति का विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा इस सप्ताह भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट में अच्छा पैसा लगाकर खूब मुनाफा कमा सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। 
लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को भी खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक, उन्नति देने वाला माना जा सकता है। हालांकि फिजूलखर्ची से परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पुराने निवेश या फिर पैतृक संपत्ति के माध्यम से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। करियर में भी सुधार के योग नजर आ रहे हैं।

परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके अलावा परिवार के बीच चली आ रही अनबन, मनमुटाव समाप्त हो सकता है। विवाह के इच्छुक जातकों को इस सप्ताह अच्छा घर मिल सकता है। ऐसे में आपका विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। नौकरी करने वालों को इंक्रीमेंट, अप्रेजल या प्रमोशन मिल सकता है और व्यवसाय करने वालों को अधिक मुनाफा तथा नए ग्राहक मिल सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। इसलिए स्वयं का ख्याल रखें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह उन्नति और सफलता वाला हो सकता है। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र तक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। परिवार और संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और सप्ताह के अंत में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी होगी।  लंबी दूरी की यात्रा करते समय सावधानी रखें और संभव हो तो स्वयं वाहन चलाकर यात्रा न करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

 कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो ये सप्ताह काफी खास दाने वाला है। इस सप्ताह नौकरी-व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं। ये शुरुआत नई नौकरी, नया बिजनेस, नया रिश्ता, नया प्रोजेक्ट या फिर फैमिली प्लानिंग से संबंधित हो सकता है।  

करियर और जीवन से जुड़े बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं और छोटी लाभदायक यात्राओं के योग भी बन रहे हैं।  खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं, इसलिए धन की बचत और सही प्रबंधन जरूरी रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा हो सकता है। मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो सप्ताह की शुरुआत चिंता और तनाव के साथ हो सकती है। लेकिन समय के साथ हर एक चीज ठीक हो जाएगी। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में पदोन्नति से लेकर ट्रांसफर बी हो सकता है। मित्रों, परिवार या फिर संतान का सहयोग  मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से ठीक बनी रहेगी। पारिवारिक दृष्टिकोण से सुख और शांति देने वाला है। व्यवसाय और धन के मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। जो रुकावटें या अटके हुए काम थे, वे अब समाप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ खुशियां शेयर कर पाने में सफल हो सकते हैं। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कार्यों और जिम्मेदारियों में व्यस्तता के साथ होगी। परिवार में कुछ तनाव और दबाव महसूस हो सकता है। 
हालांकि, संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है और नए प्लान बन सकते हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह बेकार के डर से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए अनावश्यक चिंता से बचना जरूरी है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों के साप्ताहिक राशिफल की बात करें, तो थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। परिवार, दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं। नई शुरुआत के योग बन रहे हैं और संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में भी बेकार के विवाद से बचकर रहें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। इंक्रीमेंट या करियर में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

वृश्चिक राशि की बात करें तो इस सप्ताह आपको यश, धन, संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा  जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। व्यवसाय करने वालों के लिए नए क्लाइंट्स और ग्राहक बढ़ने के योग हैं। करियर में सफलता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

नई शुरुआत, बड़े परिवर्तन, नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।  अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी मामलों में भी प्रगति हो सकती है। रिश्तों के मामले में समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अनुकूल जाने वाला है। इस सप्ताह करियर, बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। आय में तेजी से बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 

करियर में बदलाव के संकेत हैं और तनाव कम होगा। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। यात्राओं के भी अच्छे योग बन रहे हैं और यात्राएं लाभदायक साबित होंगी।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि के जातकों के साप्ताहिक राशिफल की बात करें, तो काफी खुशनुमा जाने वाला है। परिवार और दोस्तों का साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। अपार धन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा होने वाला है। करियर मजबूत होगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत बन रहे हैं।

हालांकि सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। करियर में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को सप्ताह के अंत में नया अवसर मिल सकता है। हालांकि व्यर्थ के विवादों में फंसने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और उन्नति दिलाने वाला हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर में बड़ी सफलता के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको फल अवश्य मिल सकता है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आ सकता है। आय और इनकम में तेजी से वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के बीच चली आ रही चिंताएं समाप्त हो सकती है। समझदारी और धैर्य से आगे बढ़ेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।  व्यवसाय या स्वतंत्र कार्य शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि बेकार की चिंता और नकारात्मक सोच से बचना चाहिए।