Weekly Horoscope 24 To 30 August 2026 (साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026): इस सप्ताह श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, रक्षाबंधन से लेकर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह में सूर्य, बुध और केतु ग्रह सिंह राशि पर गोचर कर रहे हैं और देव गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क राशि में हैं। मिथुन राशि पर मंगल ग्रह, राहु ग्रह कुंभ राशि, शनि ग्रह मीन राशि पर गोचर करेंगे और चंद्र देव धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर संचरण करने वाले हैं। इन ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं मेष से मीन राशि तक इस सप्ताह का पूरा साप्ताहिक राशिफल..
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो हंस राजयोग, बुधादित्य, त्रिग्रही, ग्रहण से लेकर विष योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस सप्ताह मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए समय अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कहीं करियर में उन्नति और सफलता के योग हैं, तो कहीं स्वास्थ्य, धन और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ राशि के जातकों को लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों को वाद-विवाद और अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के स्वामी मंगल देव आपकी राशि से तृतीय भाव पर गोचर कर रहे हैं। साथ ही उच्च राशि के देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर गोचर कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपके कार्य की सिद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, जो काफी समय से परेशानी में चल रहा था या कष्ट में था, उसमें सुधार होगा। पेट से संबंधित परेशानी में भी राहत मिल सकती है।
मार्केट में फंसा हुआ पैसा आपका मिल सकता है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से भविष्य में विशेष लाभ के योग बनते हैं। यह सप्ताह हर तरह से लाभ का सूचक बनने वाला है। नई भूमि और वाहन संबंधी आपका सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग भी बन सकते हैं। साथ ही सफलता मिलेगी, निवेश लाभदायक होंगे और यात्राओं के योग बनेंगे। खर्चों पर ध्यान देना है।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के आठवें, नौवें और दसवें भाव पर चंद्र ग्रह का गोचर और आपकी राशि के स्वामी शुक्राचार्य का आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर मंगलकारी रहने वाला है। इस सप्ताह आप बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। आपके माता-पिता और परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग करते हुए नजर आएंगे। काफी समय से चल रहा भूमि-भवन संबंधी विवाद दूर हो सकता है। घर की मरम्मत या किसी अनावश्यक कार्य में खर्च बढ़ सकता है।
सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के दूसरे पक्ष में काम को लेकर काफी व्यस्तता रहने वाली है और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बनते हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रगति की नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। मित्र आपका पूरा साथ देंगे। विवाहित जातकों के लिए वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और विवाह के योग बन सकते हैं। वाद-विवादों से बचिए।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के सातवें, आठवें और नौवें भाव पर चंद्र ग्रह का गोचर और आपकी राशि से प्रथम भाव पर मंगल ग्रह का गोचर रहने वाला है। साथ ही आपकी राशि से द्वितीय यानी धन भाव पर उच्च राशि के देव गुरु बृहस्पति धन वृद्धि के योग बनाने वाले हैं। इस सप्ताह आपके पास जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी और उन्हें पूरा करने के लिए समय कम होगा। आपके शुभचिंतक और सहकर्मी आपका साथ देते हुए नजर आएंगे। शांति और प्रेमपूर्वक अपना काम निकालना है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी। कुल मिलाकर नया सप्ताह अनुकूल रहेगा और हर तरह से लाभ का कारक रहेगा। लग्न में स्थित मंगल के कारण क्रोध रह सकता है और तनाव में रह सकते हैं। हड़बड़ाहट और क्रोध में कोई काम नहीं करना है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य में सफलता के योग हैं। व्यापार में उचित लाभ मिलेगा। वाद-विवादों से बचें और सलाह लेकर आगे बढ़ें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के छठे, सातवें और आठवें भाव पर चंद्र ग्रह का गोचर रहने वाला है। इस सप्ताह आपको हर समय हिम्मत बनाए रखनी होगी और घबराना नहीं है। आपकी राशि से बारहवें भाव पर मंगल ग्रह का गोचर आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आर्थिक दृष्टि से परेशानी रह सकती है और धन की कमी के कारण काम बिगड़ सकता है। परंतु आपकी राशि पर उच्च राशि के देव गुरु बृहस्पति आपको विशेष लाभ देंगे, इसलिए काम में रुकावट नहीं आएगी। कार्यस्थल पर किसी महिला से उलझने से बचना होगा।
अपने काम को किसी दूसरे के हाथ में बिल्कुल न छोड़ें। कारोबार के सिलसिले में बेवजह दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही पदोन्नति, उन्नति, धन और आय में वृद्धि के योग हैं। करियर, नौकरी, व्यवसाय और प्रोफेशन के दृष्टिकोण से समय अच्छा है। घरेलू मतभेद, तनाव और वाद-विवाद हो सकते हैं। अपने करियर पर फोकस करें।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह मिलाजुला समय है। करियर के दृष्टिकोण से समय अच्छा है और इंक्रीमेंट, अप्रेजल या प्रमोशन का समय है। यदि आप बिजनेस करते हैं तो क्लाइंट्स और कस्टमर्स ज्यादा आ सकते हैं। नई योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
नौकरीपेशा जातकों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं और संचित धन में वृद्धि होगी। लेकिन व्यर्थ के खर्चे ज्यादा हो सकते हैं और पैसा सेव नहीं हो पाएगा। पैसा आएगा भी और खर्च भी होगा। यदि आप शेयर मार्केट या कहीं अन्य निवेश करते हैं तो वहां भी लॉस हो सकता है। पारिवारिक तौर पर चिंताएं बनी रह सकती हैं। परिवार के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य और कार्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए अपने करियर और कामकाज पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए सफलता का वक्त है। सफलताओं से भरा हुआ समय है और उन्नति का वक्त है। आर्थिक स्थिति, करियर, नौकरी, व्यवसाय, प्रोफेशन, पारिवारिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह वक्त सफलताओं से भरा हुआ नजर आता है। भवन, भूमि, गाड़ी या वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। निवेश के दृष्टिकोण से भी समय बहुत अच्छा और लाभदायक है। लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कहीं न कहीं हानि हो सकती है। हेल्थ इश्यूज को लेकर डर और चिंता भी बनी रह सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक डर से बचें। काम के सिलसिले में कुछ अधिक दौड़-धूप करनी पड़ सकती है।
काम में लाभ जरूर होगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे और सहयोग करेंगे। षष्ठम भाव का राहु उन गुप्त शत्रुओं पर विजय दिलाता है। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए अपने ही मित्रों या अपने ही लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए इस पर ध्यान दें। यात्राओं के योग भी बनते हुए नजर आते हैं। नौकरी, व्यवसाय और प्रोफेशन के दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा और लाभदायक है। यदि आप इंक्रीमेंट या अप्रेजल के इच्छुक हैं तो वह मिल सकता है। यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अच्छा है। करियर के दृष्टिकोण से यह समय आपको उन्नति, सफलता और लाभ देगा।
बारहवें भाव का शुक्र आपकी लग्जरी लाइफ पर खर्च करवाएगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है। धन का व्यय अधिक दिख रहा है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपकी उपलब्धियां इतनी शानदार रहेंगी कि विरोधी भी हैरान रह जाएंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं। सप्ताह के दूसरे पक्ष में व्यापार में मनचाही सफलता मिलने वाली है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलाजुला वक्त है। विशेष तौर पर करियर के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। नौकरी में पद, इंक्रीमेंट, अप्रेजल या प्रमोशन मिल सकता है। यदि नया बिजनेस करते हैं तो क्लाइंट्स और कस्टमर्स ज्यादा आ सकते हैं। व्यापार की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। इच्छित लाभ के योग बनते हैं। जो व्यापारी अपना काम बढ़ाना चाहते हैं, उनकी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को भी लाभ मिलने के योग हैं। लेकिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य आपका ध्यान मांगता है। शत्रुता या हिडन एनिमीज भी आपको परेशान कर सकते हैं। अपने ही लोगों से मतभेद, आर्गुमेंट्स और वाद-विवाद पैदा हो सकते हैं। इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में भी लाभ होता हुआ दिख रहा है और आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए लंबे समय से रुका हुआ कार्य अब शुरू होगा। नए दोस्त बन सकते हैं, नए रिश्तेदार बन सकते हैं। यदि आप प्रेम प्रसंग में हैं तो विवाह तय हो सकता है और यदि प्रेम प्रसंग में नहीं हैं तो प्रेम प्रसंग में आने के योग भी बन सकते हैं। नौकरी, व्यवसाय और प्रोफेशन यानी करियर के दृष्टिकोण से यह समय बहुत अच्छा है। जितनी मेहनत आप करेंगे और जितना अपने आपको काम में लगाएंगे, उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा।
रिश्तों के दृष्टिकोण से भी समय अच्छा है। पारिवारिक स्थिति, रिश्ते, मित्रता, करियर, धन, पैसा और प्रतिष्ठा, इन सभी दृष्टिकोण से समय अच्छा है। इस सप्ताह शुरुआत से ही दौड़-धूप और संघर्ष रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। आपको इस सप्ताह अपने काम से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है।
सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में अधिक दौड़-धूप करनी पड़ सकती है और दूर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। खर्च अधिक हो सकता है और धार्मिक कार्यों पर भी खर्च होने के योग हैं। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों की तलाश पूरी हो सकती है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यात्रा के योग बनते हुए नजर आते हैं। ये यात्राएं तभी करें जब आप अपने करियर के लिए यात्रा कर रहे हों। नौकरी, व्यवसाय, प्रोफेशन, पैसे या संपत्ति से संबंधित उद्देश्य से यात्रा करना ठीक रहेगा। काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहने वाले हैं और काम में लाभ के योग भी दिख रहे हैं। मकर राशि के जातकों को कार्य सिद्धि के योग हैं। लेकिन घरेलू मतभेद, आर्गुमेंट्स, वाद-विवाद और तनाव हो सकते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य में भी हानि हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
अष्टम भाव में सूर्य, केतु और बुध ग्रह का योग बन रहा है। इससे स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अनचाहे ट्रांसफर से परेशान होना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है और व्यापारियों के लिए भी ठीक रहेगा। इस समय अपने करियर पर फोकस करते हुए आगे बढ़ें।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कोई बहुत बड़ी समस्या दिखाई नहीं देती। फिर भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। विशेष तौर पर परिवार से सलाह लेकर आगे बढ़ें। परिवार को कॉन्फिडेंस में रखकर काम करें और बिना परिवार को बताए कोई बड़ा काम न करें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को विशेष सावधानी से करना होगा।
विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी और व्यापारिक पार्टनर के साथ विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकाने वाली और खर्चीली हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापारियों को लेनदेन में सावधानी बरतनी है। कुल मिलाकर कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधान रहना है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों को धोखा मिल सकता है। इस समय ध्यान रखें कि दीवारों के भी कान होते हैं। आप जो भी बोलते हैं, किससे बोलते हैं और किसके सामने बोलते हैं, इस बात का ध्यान रखें। आपकी बातें लीक हो सकती हैं। इसलिए हर किसी पर विश्वास करने का यह वक्त नहीं है। धन में लाभ के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय के दृष्टिकोण से इनकम अच्छी और नियमित रह सकती है। लेकिन नया पैसा कहीं ब्लॉक हो सकता है या कोई व्यक्ति पैसा लेकर चला जा सकता है।
मीन राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव रहने वाला है। कार्य सिद्ध होते हुए दिख रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए बृहस्पति लाभकारी सिद्ध होंगे। जो नवविवाहित जातक इच्छित संतान की इच्छा रखते हैं, उनको भी इच्छित संतान मिलने के योग बनते हैं। साथ ही आपकी राशि से षष्ठम भाव पर सूर्य, बुध और केतु ग्रह की युति स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें दे सकती है। इसलिए मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
