Weekly Horoscope 2 To 8 November 2026: नवंबर माह का पहला सप्ताह 12 राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। इन राशियों को नई नौकरी के अवसर, बिजनेस में लाभ, कार्यक्षेत्र में बदलाव, मजबूत आर्थिक स्थिति से लेकर सेहत अच्छी रह सकती हैं। इन 7 दिनों में ग्रहों की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस सप्ताह सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में रहेंगे और 6 नवंबर को शुक्र इस राशि से निकलकर वक्री अवस्था में कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा कर्क राशि मंगल, सिंह राशि में गुरु और केतु, मीन राशि में वक्री शनि, कुंभ राशि में राहु संचरण करेंगे। इसके अलावा चंद्रमा की बात करें, तो 2 से 8 नवंबर के दौरान कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहेंगे।
पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, इस सप्ताह धनतेरस, नरक चतुर्दशी से लेकर दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। पंडित केपी शुक्ल से जानिए मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए सप्ताह सफलता और उन्नति वाला हो सकता है। इस सप्ताह नौकरी, व्यवसाय और करियर में शुभ फल मिलने की योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपकी आय में तेजी से वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा जा सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। बिजनेस में नए ग्राहक बन सकते हैं। इसके साथ ही पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस राशि के लिए यह सप्ताह कई मामलों में खास हो सकता है। परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। इस सप्ताह आप नए मित्र बनाएंगे। इन मित्रों के साथ आपका अच्छा समय बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। हालांकि दूर के किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है इसलिए बातचीत पर थोड़ा सा ध्यान रखें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक और करियर दृष्टिकोण से काफ़ी अच्छा जा सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने से लाभ मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां आपको काफी मुनाफा करा सकती हैं। करियर में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी गंभीर मुद्दे को लेकर बात होने की संभावना है। इसलिए थोड़ा सा कोशिश करें कि उनका विश्वास आपके प्रति मज़बूत रहेंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह तरक्की लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा की बात करें, तो इस सप्ताह उनके काम की सराहना मिल सकती है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बोनस, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इसके अलावा आप भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी लाभदायक हो सकता है। हालांकि, बेवजह की चिंता से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। नौकरियों में उन्नति के साथ साथ प्रतिष्ठा की प्राप्त हो सकती है। प्रेम, परिवार के मामले में यह सप्ताह अच्छा जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। अपने काम पर ध्यान दें इससे आपको सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसायियों के लिए भी यह सप्ताह काफ़ी लाभकारी हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको काफी मुनाफा हो सकता है। भूमि या फिर वाहन ख़रीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि बेकार की चिंताओं से परेशान रहेंगे। ऐसे में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए सप्ताह करियर के क्षेत्र में काफी अच्छा लाभ दिल सकता है। लंबे समय से जो काम नहीं हो पा रहा है, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूत हो सकती है। काम या फिर व्यापार के लिए कोई यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। हालांकि, मित्रों या फिर करीबियों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
इस सप्ताह इस राशि के जातकों को लाभ और उन्नति के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, प्रमोशन मिलने की योग बन रहे हैं. आपके काम की सराहना की जा सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियों अब समाप्त हो सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा परिणाम दे सकता है। इस सप्ताह लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपके द्वार व्यापार में बनाई गई नीतियां कारगर हो सकती है। नए मित्र बनने के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके अलावा अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक हो सकता है। धन-संपत्ति और व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही है समस्याएं अब समाप्त होंगी और उन्नति के नए योग बनेंगे। हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह यात्रा करने से बचें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह ख़ुशियों लेकर आ सकता है। परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी से लेकर सहकर्मी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि काफ़ी अच्छी जाने वाली है। हालांकि, मन में बेवजह चिंता और तनाव बना रह सकता है । अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बेकार के डर और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह आर्थिक लाभ लेकर आएगा। नौकरी, व्यवसाय में शुभ लाभ मिलने केहेड योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। हालांकि, किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है। इसलिए आगे बढ़कर हर किसी पर विश्वास न करें। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
