Weekly Horoscope 17 To 23 August 2026 (साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त 2026): अगस्त माह का चौथा सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह के आरंभ में ही ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर केतु के साथ युति करने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 22 अगस्त को बुध सिंह राशि आ जाएंगे। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में, गुरु और बुध कर्क, शुक्र कन्या राशि, राहु कुंभ राशि में रहेंगे। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो तुला, वृश्चिक और धनु राशि में संचरण करेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर डाल सकता है।  आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि का कैसा बीतेगा ये सप्ताह…

इस सप्ताह बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो 17 अगस्त को बुध-शनि 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए यात्राओं के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। यह यात्रा आपकी नौकरी से संबंधित हो सकती है, बिजनेस से संबंधित हो सकती है, पढ़ाई से संबंधित हो सकती है या फिर स्वास्थ्य से संबंधित भी हो सकती है। कई बार इलाज के लिए भी यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि जिस भी मकसद के साथ यात्राएं की जाएंगी, वह मकसद पूरा होगा, सफल होगा।

यदि आप नौकरी लगने के इच्छुक हैं और लंबे वक्त से ट्राई कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से या लॉकडाउन के उद्देश्य से नौकरी नहीं लग पा रही थी, तो यह सप्ताह आपको नौकरी भी लगा सकता है। आर्थिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। उन्नति का यह वक्त है, सफलता का यह वक्त है और खुशी का वक्त है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी परिवार का साथ आपको भरपूर मिलेगा। कुल मिलाकर यह वक्त मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो कहीं न कहीं मतभेद के योग बनते हुए नजर आते हैं। कई जगह विवाद और वाद-विवाद के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद था, तो आपको संपत्ति जरूर मिल सकती है और उसमें वृद्धि भी हो सकती है। लेकिन यह भी हो सकता है कि जिन अपनों से आपका विवाद था, वह आपसे दूर हो जाएं। धन में वृद्धि के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं, लेकिन कहीं न कहीं घर-परिवार में वाद-विवाद के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हो सकता है चिंता और तनाव की स्थिति आपको ज्यादा परेशान करे। खास तौर पर यदि आपको पहले से कोई बीमारी है, तो उस पर भी अपना ध्यान देने की आपको ज्यादा जरूरत है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो इस सप्ताह निवेश करना लाभकारी हो सकता है। ये आपको सफलता दिलाने वाला और अच्छा रिटर्न दिलाने वाला है। पूंजी निवेश किया जा सकता है। मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। घर-परिवार या पारिवारिक स्थिति की बात करें तो यह बहुत अच्छी और खुशनुमा दिखती है।

यदि कहीं आप विवाह के इच्छुक हैं तो आपका विवाह तय हो सकता है। इस सप्ताह विवाह न भी हो, लेकिन रिश्ता तय हो सकता है या आने वाले वक्त में यह चीज तय हो सकती है। पारिवारिक स्थिति अच्छी है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी है। धन के दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत अच्छा है। खास तौर पर इंडियन स्टूडेंट्स की बात करें तो स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है, उन्नति दिलाने वाला और सफलता दिलाने वाला है। कोई एग्जाम आने वाला है या आपने कोई एग्जाम देकर रखा है और रिजल्ट आने वाला है, तो यहां पर सफलता मिलती है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों की बात करें तो सम्मान में वृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आती है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि आपकी सफलता के साथ होगी। आप स्टूडेंट हैं तो अच्छे अंक आएंगे और तभी सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी करते हैं तो बहुत अच्छी तरह से अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे, अपना प्रोजेक्ट अच्छी तरह से पूर्ण कर पाएंगे और उसमें सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आप बिजनेस करते हैं तो वहां पर भी अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। यात्राओं के योग हैं, जिससे आपको सफलता हासिल हो सकती है।

कई बार बाहर जाना जरूरी होता है। आप नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी के सिलसिले में, बिजनेस कर रहे हैं तो बिजनेस के सिलसिले में, स्वास्थ्य के लिए डॉक्टर से सलाह लेने या स्टूडेंट हैं तो पढ़ाई के लिए जाना पड़ सकता है। ऐसी यात्राएं आपको सफलता दिला सकती हैं।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों की बात करें तो यह वक्त थोड़ा तनाव देने वाला नजर आता है। चिंता की स्थिति पैदा हो सकती है। यदि आपने पहले एग्जाम दे रखा है या इंटरव्यू दे रखा है तो हो सकता है उसका रिजल्ट आने में देरी हो जाए। रिजल्ट में देरी न भी हो तो भी आने वाले रिजल्ट या एग्जाम को लेकर आप चिंतित और तनाव में रह सकते हैं। इस वक्त आपका स्वास्थ्य कहीं न कहीं इग्नोर हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अधिकतर हमारा स्वास्थ्य हमारी मानसिक स्थिति से भी जुड़ा हुआ होता है, इसलिए अपनी मानसिकता का ध्यान रखें और ज्यादा चिंता तथा तनाव न पालें। परिवार का साथ आपको भरपूर मिलेगा। पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी और खुशनुमा बनती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति भी आपकी अच्छी है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो यहां पर सफलता के योग दिखाई देते हैं। उन्नति के योग हैं और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। जो भी कार्य आप करते हैं, उसमें आपकी सफलता के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। धन वृद्धि के योग भी दिखते हैं। यदि शेयर मार्केट में पैसा लगाया है तो उसमें लाभ के योग हैं।

यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वहां पर भी आपकी जीत नजर आती है। किसी प्रकार की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा हो तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। यह बहुत अच्छा वक्त है। मजबूती के साथ, दृढ़ता के साथ मेहनत करिए और सफल हों। यह वक्त आपको जरूर सफलता दिलाने के लिए आया हुआ है।

17 अगस्त को शनि-बुध बनाएंगे नवपंचम राजयोग, मेष, मिथुन और तुला राशि को नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलने के योग

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों की बात करें तो यह समय आपको वाहन से कष्ट दिलवा सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं और यदि आपको यात्राएं करनी पड़ती हैं तो मेरी आपको खास सलाह है कि खुद वाहन न चलाएं। ड्राइवर रखें या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लें, क्योंकि कहीं न कहीं सड़क या वाहन से कष्ट के योग नजर आ रहे हैं। खर्च अधिक हो सकता है। शेयर मार्केट, भूमि या किसी अन्य जगह निवेश करने के समय थोड़ा सोचें।

यदि आप बिजनेस करते हैं तो इस समय बड़े इन्वेस्टमेंट के बारे में न सोचें। बिजनेस में रूटीन इन्वेस्टमेंट करने पड़ते हैं, अन्यथा बिजनेस प्रभावित हो जाएगा, लेकिन बड़े निवेश से बचें। किसी को पैसा उधार न दें और न ही किसी से पैसा उधार लें। इस समय चिंताएं आपको ज्यादा सता सकती हैं। स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों की बात करते हैं। पुराने कोई कार्य रुके हुए थे या लंबे वक्त से किसी कार्य को पूर्ण करने की प्रतीक्षा में आप लगे हुए थे, तो वह कार्य अब जाकर पूर्ण हो जाए, ऐसे योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही यदि लंबे वक्त से स्वास्थ्य खराब था और कई डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद ठीक नहीं हो पा रहा था, तो यह समय आपके स्वास्थ्य को भी ठीक करने वाला है। इस वैश्विक महामारी के समय में भी आपका स्वास्थ्य अच्छा और मजबूत रहेगा, तो यह बहुत अच्छी खबर है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी दिखती है। सफलता की अवधि है और स्टूडेंट्स के लिए भी वक्त बहुत अच्छा बनता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए बात करें तो धन और उन्नति दिखाई देती है। आत्म-उन्नति भी नजर आती है। यात्राएं हो सकती हैं, लेकिन यह भी हो सकता है कि आप घूमने-फिरने और इंजॉयमेंट के लिए न जा पाएं। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। यदि छुट्टी का कोई दिन मिलता है तो परिवार के साथ बिताना चाहिए। परिवार के साथ बाहर जाकर भी छुट्टी का दिन बिता सकते हैं, लेकिन बाहर जाने पर खतरा रहेगा, इसलिए घर पर ही बिताना बेहतर है।

फिर भी यदि आप किसी जरूरी काम से बाहर जाते हैं, जैसे नौकरी, बिजनेस या स्वास्थ्य के सिलसिले में, तो उसमें आपकी सफलता जरूर दिखाई देती है। एक बात और अच्छी नजर आती है कि स्थानांतरण भी आपका हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। यदि आप पढ़ाई करते हैं तो किसी दूसरे कॉलेज में चयन हो सकता है। कोई एग्जाम आने वाला है या आपने एग्जाम देकर रखा है, उसमें भी मुझे आपकी सफलता मिलती है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों की बात करें तो इस बीच आपकी जवाबदारी ज्यादा पड़ेगी। जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ेंगी। यह एक बहुत अच्छी खबर भी हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। प्रमोशन होगा तो जिम्मेदारी बढ़ेगी। यदि आप विवाह के इच्छुक हैं तो विवाह तय हो सकता है। विवाह तय होगा तो जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यदि आप संतान प्राप्ति कर चुके हैं तो जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई पद या ऑर्डर आपको मिल सकता है और आपकी उन्नति हो सकती है। जब उन्नति होती है तो जिम्मेदारियां बढ़ती ही बढ़ती हैं।

आपकी उन्नति के योग मुझे पर्दे पर नजर आते हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके लिए लाभ के योग हैं। यात्राओं के योग हैं और यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा आपको सफलता दिलाने वाली रहेगी। आपके लिए वक्त बहुत अच्छा दिखता है और उन्नति तथा सफलता दिलाने वाला नजर आ रहा है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो खर्च इस वक्त ज्यादा हो सकता है। फिजूल खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेना या किसी को पैसा देना, दोनों ही आपको परेशानी में डाल सकते हैं। एक बात और कहना चाहूंगा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। यह कोरोना और वैश्विक महामारी का वक्त है, इसलिए हर किसी को जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।

कुछ मतभेद भी बनते हुए नजर आते हैं। घर-परिवार में कई मतभेद हो सकते हैं। यदि आप चिंतित हैं तो यह समय आपको थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आने वाला वक्त अच्छा होगा। इस समय को मजबूती और दृढ़ता के साथ निकालने का प्रयास करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों की बात करें तो जो भी रुके हुए काम थे, लंबे वक्त से कोई कार्य रुका हुआ था और आप उसे करना चाहते थे लेकिन नहीं कर पा रहे थे, यहां पर आपके वह कार्य पूर्ण होने के योग हैं। यात्राओं के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं और यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा घूमने-फिरने या एंजॉयमेंट के लिए हो, यह जरूरी नहीं है। यदि आप किसी जरूरी काम से जाते हैं, नौकरी के सिलसिले में, बिजनेस के सिलसिले में, पढ़ाई के सिलसिले में या किसी अन्य जरूरी काम से बाहर जाते हैं, तो उसमें आपकी सफलता दिखाई देती है।

प्रेम-प्रसंग के योग भी मुझे यहां पर दिखाई देते हैं। यदि आपका पहले से विवाह हो चुका है तो विवाह में सुख के योग हैं और यदि विवाह नहीं हुआ है तो विवाह के योग भी बनते हुए नजर आते हैं। आने वाले समय में विवाह तय हो सकता है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्छी दिखाई देती है।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।