Weekly Finance Horoscope Weekly Finance Horoscope 20th April to 26th April 2026: फ्यूचर पंचांग के मुताबिक अप्रैल का चतुर्थ सप्ताह ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में गोचर करके मालव्य राजयोग बना रहे हैं। साथ ही 21 अप्रैल को गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं फिर 23 अप्रैल (दोपहर) को कर्क राशि में और अंत में 25 अप्रैल (शाम) को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपनी अपनी उच्च राशि मेष राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि मीन राशि में स्थित नीच के बुधदेव संचरण कर रहे हैं। जहां बुध देव थोड़ा नकारात्मक फल प्रदान करते हैं।

ऐसे में इस सप्ताह कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मालव्य राजयोग नौवें भाव में बनकर भाग्य वृद्धि और विदेश यात्रा या विदेशी आय के संकेत दे रहा है। वहीं मकर राशि वालों को मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह आकस्मिक धनलाभ और निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। क्योंकि मालव्य राजयोग पांचवें भाव में बनकर शेयर बाजार, सट्टा या क्रिएटिव फील्ड से लाभ के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल…

Monthly Horoscope May 2026: मई माह में बनेंगे रूचक और लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानिए 12 राशियों का मासिक राशिफल

मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Finance Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मिश्रित लेकिन अवसरों से भरी रहेगी। मालव्य राजयोग आपके दूसरे भाव (धन भाव) को सक्रिय कर रहा है, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। हालांकि गजकेसरी राजयोग तीसरे भाव में बन रहा है, जिससे लाभ पाने के लिए आपको अधिक मेहनत और साहस दिखाना होगा। छोटे निवेश, फ्रीलांस काम या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्यों से लाभ संभव है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Finance Weekly Horoscope)

यह सप्ताह वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। शुक्र आपकी ही राशि में आकर लग्न में मालव्य राजयोग बना रहे हैं, जिससे व्यक्तित्व आकर्षक होगा और आर्थिक अवसर मिल सकते हैं। गजकेसरी राजयोग दूसरे भाव में बन रहा है, जो धन संचय, बचत और आय वृद्धि के लिए बहुत अनुकूल है। इस सप्ताह आपको प्रमोशन, वेतन वृद्धि या बिजनेस में बड़ा लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए भी समय अच्छा है।

आज अक्षय तृतीया पर बन रहा मालव्य राजयोग, जानिए खरीदारी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा- विधि और उपाय

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Mithun Finance Weekly Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास है क्योंकि गजकेसरी राजयोग आपकी ही राशि (लग्न) में बन रहा है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक फैसले सही साबित हो सकते हैं। साथ ही मालव्य राजयोग बारहवें भाव में होने से खर्चों में वृद्धि हो सकती है, खासकर विलासिता या यात्रा पर। हालांकि विदेशी स्रोतों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। संतुलन बनाकर चलने से अच्छा धन लाभ संभावना है।

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Finance Weekly Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रह सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग ग्यारहवें भाव (आय भाव) में बन रहा है, जिससे इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और नेटवर्किंग से फायदा होने की संभावना है। वहीं गजकेसरी राजयोग बारहवें भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन ये खर्च निवेश या जरूरी कार्यों में हो सकते हैं। साथ ही विदेश से जुड़े काम, मल्टीनेशनल कंपनियों या ऑनलाइन बिजनेस से लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Finance Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक उन्नति का समय है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपके दसवें भाव में बन रहा है, जिससे नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में विस्तार और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। गजकेसरी राजयोग ग्यारहवें भाव में बनकर बड़ी आय और लाभ के संकेत दे रहा है। इस सप्ताह बड़े प्रोजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

Monthly Horoscope May 2026: मई माह में बनेंगे रूचक और लक्ष्मी नारायण राजयोग, जानिए 12 राशियों का मासिक राशिफल

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Kanya Finance Weekly Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मालव्य राजयोग नौवें भाव में बनकर भाग्य वृद्धि और विदेश यात्रा या विदेशी आय के संकेत दे रहा है। गजकेसरी राजयोग दसवें भाव में होने से करियर में उन्नति और आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। साथ ही इस सप्ताह आप जो भी निर्णय लेंगे, वह भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। उच्च शिक्षा या स्किल अपग्रेड से भी फायदा होगा।

तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Finance Weekly Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। मालव्य राजयोग आठवें भाव में बन रहा है, जिससे अचानक धन लाभ या विरासत से जुड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन यह भाव अनिश्चितता भी देता है, इसलिए निवेश में सावधानी रखें। वहीं गजकेसरी राजयोग नौवें भाव में बनकर भाग्य का साथ दिलवा सकता है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता निकल सकता है।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Finance Weekly Horoscope)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लिए साझेदारी और संबंधों से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। क्योंकि मालव्य राजयोग सातवें भाव में बनकर बिजनेस पार्टनरशिप या कॉन्ट्रैक्ट से फायदा दिलवा सकता है। सथ ही गजकेसरी राजयोग आठवें भाव में होने से अचानक धन लाभ या छुपे हुए स्रोतों से आय हो सकती है। इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा, लेकिन समझदारी से किया गया निवेश लाभ दे सकता है।

धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Weekly Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह नौकरी और प्रतिस्पर्धा में सफलता का समय है। क्योंकि मालव्य राजयोग छठे भाव में बनकर आपको विरोधियों पर विजय दिलवा सकता है और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। वहीं गजकेसरी राजयोग सातवें भाव में बनकर साझेदारी से लाभ दिला सकता है। साथ ही बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह नए कॉन्ट्रैक्ट और डील लेकर आ सकता है।

मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Makar Finance Weekly Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह आकस्मिक धनलाभ और निवेश से लाभ मिल सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग पांचवें भाव में बनकर शेयर बाजार, सट्टा या क्रिएटिव फील्ड से लाभ के संकेत दे रहा है। गजकेसरी राजयोग छठे भाव में होने से आर्थिक स्थिरता और नियमित आय बनी रह सकती है। इस सप्ताह योजनाबद्ध निवेश करना फायदेमंद रह सकता है।

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Kumbh Finance Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग चौथे भाव में बनकर प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़े लाभ दिलवा सकता है। साथ ही गजकेसरी राजयोग पांचवें भाव में बनकर निवेश से लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग बना रहा है। परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Finance Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए कम्युनिकेशन और प्रयासों से धन लाभ हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग तीसरे भाव में बनकर मेहनत और स्किल से आय बढ़ाने के अवसर दिलवा सकता है। साथ ही गजकेसरी राजयोग चौथे भाव में बनकर पारिवारिक संपत्ति या घर से जुड़े लाभ दे सकता है। इस सप्ताह नए प्रोजेक्ट शुरू करना लाभकारी रहने की संभावना है।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।