Weekly Finance Horoscope Weekly Finance Horoscope 13th April to 19th April 2026: फ्यूचर पंचांग के मुताबिक अप्रैल का तीसरा सप्ताह ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से खास रहने वाला है। आपको बता दें 11 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिससे सूर्य देव के साथ संयोग करके बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। साथ ही 14 अप्रैल 2026 को सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे नई शुरुआत और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। वहीं चंद्रदेव 13 अप्रैल को कुंभ राशि से निकलकर 15 अप्रैल को मीन राशि में, फिर 17 अप्रैल (दोपहर) को मेष राशि में और अंत में 19 अप्रैल (दोपहर) को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह कें अंतिम दिन धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है।
ऐसे में इस सप्ताह कर्क राशि वालों को कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा या विदेशी संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। वहीं तुला राशि वालों को नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल…
कल या परसों कब है वरुथिनी एकादशी, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Finance Weekly Horoscope)
आपकी राशि से बुधादित्य राजयोग 12वें भाव पर बन रहा है। इसलिए इस सप्ताह खर्च और निवेश से जुड़े मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही विदेश या ऑनलाइन माध्यम से धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Finance Weekly Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव पर बन रहा है। इसलिए इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नेटवर्किंग और संपर्कों के जरिए बड़ा आर्थिक अवसर मिल सकता है।
24 घंटे बाद मेष, मकर और सिंह राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Mithun Finance Weekly Horoscope)
आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस दौरान करियर में तरक्की और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बुधादित्य राजयोग आपकी कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है। साथ ही बिजनेस में विस्तार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Finance Weekly Horoscope)
आपकी राशि से बुधादित्य राजयोग नवम भाव पर बन रहा है। इसलिए कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा या विदेशी संपर्क से आर्थिक लाभ संभव है। उच्च शिक्षा या स्किल में निवेश भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Finance Weekly Horoscope)
बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बन रहा है। इसलिए यह यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि, पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Kanya Finance Weekly Horoscope)
आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए बुधादित्य राजयोग का सीधा लाभ कन्या राशि को मिल सकता है। साथ ही साझेदारी में किए गए कार्यों से अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही बिजनेस डील फाइनल हो सकती है और नए क्लाइंट मिल सकते हैं।
24 घंटे बाद मेष, मकर और सिंह राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश
तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Finance Weekly Horoscope)
आपकी राशि से बुधादित्य राजयोग छठे भाव पर बन रहा है। इसलिए नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Finance Weekly Horoscope)
बुधादित्य राजयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस सप्ताह क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार या रिस्क वाले निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन सावधानी जरूरी है।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Weekly Horoscope)
आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस दौरान घर-परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में लाभ के योग हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Makar Finance Weekly Horoscope)
बुधादित्य राजयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान कम्युनिकेशन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शानदार रह सकता है। छोटे-छोटे प्रयास बड़े आर्थिक लाभ में बदल सकते हैं। नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल (Kumbh Finance Weekly Horoscope)
आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इस सप्ताह बचत पर ध्यान देने से भविष्य सुरक्षित रहेगा। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Finance Weekly Horoscope)
मीन राशि में ही बुधादित्य राजयोग बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। करियर में जबरदस्त ग्रोथ, प्रमोशन और बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय सही साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
