Virgo July Horoscope 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए कई बड़े ग्रह परिवर्तन और शुभ योग लेकर आ रहा है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य का कर्क राशि में गोचर करेंगे। साथ ही 27 जुलाई से शनि का मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं कर्क राशि में बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग करेंगे। साथ ही वहीं मिथुन राशि में बनने वाला भद्र राजयोग आपके जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। विशेष रूप से करियर, आर्थिक मामलों और सामाजिक प्रतिष्ठा में नए अवसर मिल सकते हैं, हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। आइए जानते हैं कन्या राशि वालों को कैसा रहता है जुलाई का महीना…
16 जुलाई को बनेगी गुरु बृहस्पति और सूर्य की युति, जानिए मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव
रुके हुए प्रोजेक्ट हो सकते हैं पूरे
जुलाई का महीना नौकरीपेशा कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। मिथुन राशि में बन रहा भद्र राजयोग आपके कर्मभाव को मजबूती देगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है। लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट पूरे होने के योग हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है।
व्यापारियों के लिए यह महीना विस्तार का संकेत दे रहा है। नए निवेश, नए क्लाइंट और साझेदारी से लाभ मिल सकता है। हालांकि 27 जुलाई के बाद शनि के वक्री होने से किसी बड़े निवेश या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना उचित रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है जुलाई का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
अच्छा रिटर्न मिल सकता है
आर्थिक दृष्टि से जुलाई लाभदायक साबित हो सकता है। शुक्रादित्य राजयोग और गजकेसरी राजयोग अचानक धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने या आय के नए स्रोत बनने के संकेत दे रहे हैं। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है तो उसका अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
हालांकि महीने के अंतिम सप्ताह में अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की जरूरतों या स्वास्थ्य संबंधी खर्चों पर धन व्यय हो सकता है। बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।
परिवार का सहयोग मिल सकता है
प्रेम संबंधों में जुलाई रोमांटिक रहने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें परिवार का सहयोग मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं।
विवाहित जातकों के लिए महीने का अधिकांश समय सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा। हालांकि शनि के वक्री होने के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। संवाद बनाए रखना रिश्तों को मजबूत करेगा।
मानसिक तनाव हो सकता है
स्वास्थ्य के लिहाज से जुलाई सामान्य रहेगा, लेकिन काम का अधिक दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। नींद की कमी, पेट से जुड़ी समस्याएं और थकान महसूस हो सकती है। नियमित योग, संतुलित आहार और पर्याप्त आराम आपके लिए लाभदायक रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
