वैदिक ज्योतिष अनुसार जून के महीने में कई राजयोग और महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। आपको बता दें कि फ्यचूर पंचांग मुताबिक 2 जून को गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। साथ ही साथ ही 8 जून को कर्क राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस महीने बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन राशि में भद्र महापुरुष राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। साथ ही मंगल के मेष राशि में गोचर से रूचक राजयोग बन रहा है। वहीं इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल मंगल, व्यापार के दाता बुध, धन के दाता शुक्र और गुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव होने जा रहा है। साथ ही कई अन्य योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कन्या राशि वालों को जून का महीना धन, करियर, कारोबार और सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है…
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है
जून का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। साथ ही नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही हैं। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही भद्र महापुरुष राजयोग के प्रभाव से आपकी निर्णय क्षमता मजबूत देखने को मिल सकती है और ऑफिस में आपकी छवि बेहतर बनेगी। वहीं हंस राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय नौकरी के साथ अन्य स्त्रोत से भी आप धन कमा सकते हैं।
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
फंसा हुआ धन मिल सकता है
वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी रह सकता है। इस महीने नई डील या पार्टनरशिप से फायदा होने की संभावना है। वहीं लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेने से बचें। साथ ही पुराने रुके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं कारोबार में विस्तार के नए अवसर सामने आ सकते हैं। वहीं लक्ष्मी नारायण और भद्र राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहे हैं। इसलिए जो लोग मीडिया, बैंकिंग, शिक्षा, टीचर, मार्केटिंग और वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
दांपत्य जीवन और लव लाइफ रह सकती है ऐसी
प्रेम संबंधों के लिहाज से जून का महीना रोमांटिक रह सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होने की संभावना है और आपसी समझ बढ़ सकती है। वहीं विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही गजलक्ष्मी राजयोग परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकता है। वहीं परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा या शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वहीं जो लोग कुंवारे हैं उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
एलर्जी या स्किन की परेशानी हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत होगी। क्योंकि मौसम बदलने के कारण एलर्जी, पेट या त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं योग और नियमित व्यायाम लाभदायक साबित होगा।
छात्रों के लिए अनुकूल समय
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ सकती है और पढ़ाई में मन लगेगा। गुरु ग्रह की शुभ स्थिति ज्ञान और सीखने की क्षमता को मजबूत कर सकती है। वहीं भद्र राजयोग के बनने से छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
जून में कब-कब हैं एकादशी व्रत? यहां जानिए तिथियां, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
