फ्यूचर पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यों में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। वहीं रवि योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर आपको मित्रों और परिवारीजनों का सहयोग दिला सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, जिसे आप अपनी मेहनत और योग्यता से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है। पुराने संपर्कों से नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। रवि योग और सिद्धि योग का प्रभाव आपके लिए सम्मान और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सेहत की बात करें तो दिन सामान्य रहेगा। काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें और खानपान का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल खुशहाल रहेगा। यदि किसी बात को लेकर मन में दूरी चल रही थी तो आज बातचीत के माध्यम से उसे दूर करने का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
