Shukra Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डाल सकता है। पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को दिवाली के बाद शुक्र ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। शुक्र की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकती है। खासतौर पर कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन सकते हैं। इस दौरान नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है।
क्यों खास है शुक्र का मार्गी होना?
ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध, कला, सौंदर्य और धन-संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होते हैं, तो ज्योतिष के अनुसार शुक्र से संबंधित मामलों में स्पीड आने लगती है। जिन लोगों के करियर, कारोबार या आर्थिक मामलों में रुकावटें चल रही थीं, उन्हें राहत मिलने की उम्मीद हो सकती है। हालांकि इसका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति और अन्य ग्रहों के योग पर भी निर्भर करता है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह अक्टूबर 3, 2026, शनिवार को 12:45 पी एम बजे वक्री हुए थे और वह दिवाली बाद नवम्बर 14, 2026, शनिवार को 05:57 ए एम बजे मार्गी होने जा रहे हैं।
6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा कलात्मक योग; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
इन 4 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम
कन्या राशि पर शुक्र मार्गी होना का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबार में नई डील मिल सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए शुक्र की मार्गी चाल इस राशि के जातकों के लिए खास मानी जा रही है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में मुनाफा बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा कलात्मक योग; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
मेष राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। साझेदारी के कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है और धन बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की सीधी चाल करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुभ रह सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
ध्यान दें
पंचांग के अनुसार 14 नवंबर 2026 को शुक्र के मार्गी होने से कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की ज्योतिषीय संभावना है। हालांकि अन्य राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
