Tula Lagna Personality: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के 12 लग्न में से सातवां लग्न तुला है। इस लग्न के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र को माना जाता है। शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, विवाह, भोग-विलास से लेकर धन, सुख-सुविधा का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर इस लग्न के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलता है। ऐसे में तुला लग्न के जातक मिलनसार, कला प्रेमी और शांत स्वभाव के होते हैं। इसके साथ ही ये हर एक परिस्थिति में सामंजस्य बिठा लेते हैं। ये लोग संतुलित, धार्मिक, न्यायप्रिय और व्यवहारकुशल होते हैं। इनमें व्यापारिक समझ, सामाजिक कौशल और सौंदर्य बोध की अच्छी क्षमता होती है। ‘फलदीपिका ग्रंथ के नवम अध्याय में भी तुला लग्न के जातकों के अनेक गुणों और जीवन के विभिन्न पक्षों का वर्णन किया गया है। ‘कुंडली रहस्य’ में जानें तुला लग्न के जातकों की कैसा होता है व्यक्तित्व, स्वभाव….

श्लोक

चलत्कृशा ज्रो5ल्‍ल्पसुतो5तिभक्तो
देवद्विजानामटनो द्विनामा ।
ग्रांशुइुच दक्ष: क्रयथिक्रयेषु
धीरोषदरयस्तौलिनि मध्यवादी।।

अर्थ-

यदि तुला लग्न हो या तुला राशि का जन्म हो तो देवताओं और ब्राह्मणों का भक्त किन्तु चंचल और कृश शरीर वाला होगा। तुला धर्मप्रिय, लग्न, बराबर क्रोध से हीन, धनीमान, ईर्ष्या पसन्द होता (ऐसे आदमी की अन्य लोग पंच सूरतें रखते हैं।) तुला लग्न या तुला राशि के जातकों के हाथ की गति विचित्र थोड़ी होती है, और जातक घूमने की रुचि रखते होते हैं। ऐसे व्यक्तियों का भाग्योदय विलम्ब से होता है।

शारीरिक बनावट और व्यक्तित्व

तुला लग्न वाले जातक सामान्यतौर पर दुबले-पतले और संतुलित शरीर वाले होते हैं। ये स्वभाव से काफी शांत और विनम्र के होते हैं।  इन्हें गुस्सा काफी कम आता है। ये बेकार के क्रोध से कोसों दूर रहते हैं। हालांकि ये स्वभाव से काफी चंचल होते हैं। इसी के कारण ये एक काम या फिर स्थान पर ज्यादा देर तक रुकना नहीं चाहते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना या फिर यात्रा करना काफी पसंद होता है।

तुला लग्न का होता है अध्यात्म की ओर झुकाव

फलदीपिका के इस श्लोक के अनुसार, इस लग्न के जातकों का अध्यात्म की ओर काफी अधिक झुकाव होता है। ऐसे में ये पूजा-पाठ के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये देवी-देवताों, गुरुजनों से लेकर विद्वानों का सम्मान, श्रद्धा रखते हैं।

तुला लग्न का धन और व्यापार

तुला लग्न के जातकों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहती हैं। ये आयात-निर्यात के व्यापार में काफी मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही इनकी निर्णय क्षमता काफी अच्छी होती है जिसके कारण ये धैर्य के साथ अच्छा धन अर्जित करने में सफल हो जाते हैं। ये कई बार सफल बिजनेसमैन या फिर व्यापारी बनते हैं।

तुला लग्न वाले होते हैं मिलनसार

इस श्लोक के अनुसार, तुला लग्न वाले जातक काफी मिलनसार होते हैं। ये काफी सामाजिक होते हैं। ऐसे में ये लोगों के साथ मधुर संबंध बनाने में सफल होते हैं।  इन पर लोगों का काफी विश्वास होता है। हालांकि कई बार इनके अंदर ईर्ष्या की भावना भी उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में आपको खुद को संभालने की जरूरत है।

तुला लग्न की निर्णय क्षमता होती है मजबूत

ये अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। ये व्यक्ति कभी भी किसी भी प्रकार का निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेते हैं। इन्हें दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद विश्लेषण करना काफी पसंद होता है। इसके निर्णय सामान्यतः संतुलित और व्यावहारिक होते हैं।

तुला लग्न वालों को करना पड़ता है अधिक संघर्ष

फलदीपिका के इस श्लोक के अनुसार, तुला लग्न के जातकों का भाग्योदय काफी देर में होता है। इन्हें अपने आरंभिक जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन अगर ये लगन, परिश्रम और धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, तो इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इन्हें पद-प्रतिष्ठा के साथ मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति भी मिलती है।

तुला लग्न वाले होते हैं घुमक्कड़

इस लग्न के जातक काफी चंचल होते हैं। ऐसे में इन्हें नई -नई चीजें देखना और घूमना काफी पसंद होता है। ये नए स्थानों, नई संस्कृतियों और नए अनुभवों से सीखना पसंद करते हैं।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जून से दिसंबर 2026मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: यह जानकारी वैदिक ज्योतिष के पारंपरिक ग्रंथों, विशेष रूप से फलदीपिका में वर्णित सिद्धांतों और मान्यताओं पर आधारित है। ज्योतिष को वैज्ञानिक रूप से सर्वमान्य तथ्य नहीं माना जाता है। किसी व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर या वैवाहिक जीवन केवल लग्न या राशि से निर्धारित नहीं होता, बल्कि अनेक व्यक्तिगत, सामाजिक, पारिवारिक और परिस्थितिजन्य कारकों से भी प्रभावित होता है। यहां दी गई जानकारी सामान्य प्रकृति की है और इसे अंतिम सत्य या व्यक्तिगत सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए संबंधित क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।