फ्यूचर पंचांग के अनुसार जूने के महीने में मान- सम्मान के दाता सूर्य, धन के दाता शुक्र, बुद्धि के दाता बुध, ग्रहों के सेनापति मंगल और देवताओं के गुरु बृहस्पति का गोचर होने जा रहा है। साथ ही इस महीने 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनेगा। साथ ही मंगल के अपनी स्वराशि मेष में संचऱण से रूचक राजयोग बनेगा। वहीं मिथुन राशि में भद्र महापुरुष राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। साथ ही गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। वहीं 8 जून को गुरु और शुक्र के संयोग से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। साथ ही कई अन्य योग भी बन रहे हैं। वहीं बीच- बीच में चंद्रमा का भी गोचर होगा। ऐसे में हम यहां बात करने जा रहे हैं तुला राशि के जून के राशिफल के बारे में, करियर- कारोबार, धन और सेहत के मामलें में तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का राशिफल, आइए जानते हैं…
नेतृत्व क्षमता की हो सकती है सराहना
वैदिक ज्योतिष अनुसार जून का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस महीने ऑफिस में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। साथ ही रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना रहेगी। वहीं भद्र और लक्ष्मी नारायण महापुरुष राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। इसलिए कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी, जिससे इंटरव्यू, मीटिंग और प्रेजेंटेशन में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें जून के दूसरे भाग में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं
व्यापारियों के लिए यह महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग धन संबंधी मामलों में मजबूती दे सकता है। साथ ही नई डील, नए क्लाइंट और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं पार्टनरशिप बिजनेस में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि महीने के मध्य में किसी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। वहीं ऑनलाइन कारोबार और मीडिया, फैशन, कला तथा मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही हंस राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए कारोबारी वर्ग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
ऐसी रह सकती है सेहत
स्वास्थ्य के मामले में जून मिला-जुला रह सकता है। काम का दबाव और भागदौड़ मानसिक थकान बढ़ा सकती है। इसलिए पर्याप्त नींद और संतुलित खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। हंस राजयोग का सकारात्मक प्रभाव मानसिक शांति देगा, लेकिन मौसम बदलने के कारण एलर्जी, सर्दी-जुकाम या पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। योग और मेडिटेशन से लाभ मिल सकता है।
पार्टनर का मिलेगा साथ
ज्योतिष शास्त्र अनुसार प्रेम संबंधों के मामलों में यह महीना रोमांटिक रह सकता है। साथ ही गजलक्ष्मी राजयोग रिश्तों में मिठास बढ़ा सकता है। वहीं पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है। वहीं जो लोग अपने रिश्ते को परिवार के सामने रखना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
