Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 31 March 2023 : आज 31 मार्च 2023 को दश्मी तिथि है। वहीं आज पुष्य नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 13 पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आज के दिन आपको मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आपको भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ प्रभावित रहेगा। अपने विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से फायदा होगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति होगी। आज के दिन आपका व्यवसाय नरम-गरम बना रहेग। प्रेम में कलह हो सकती है। व्यवसायिक वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। आपके संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज के दिन आपको चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर रहें। आर्थिक चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन उदर रोग के कारण मन परेशान रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।आपके व्यापार एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय वक्त बिताएंगे। आपको अपनों का साथ मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। आज मित्रों की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे पर क्रोधित न हों। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपके लिए व्यावसायिक सफलता के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। आपके भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा।धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी।आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। व्यवसायिक समस्या दूर होगी।नई योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल से ट्रांसफर हो सकता है। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज रुका धन मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए बेहतर समय है। आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सुखद रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। आप मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। आर्थिक हानि संभव है. जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी का मजाक न उड़ाए। अपने बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से बहस मत करें। आज के दिन आप सिरदर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। आपकी अपने बच्चों से दूरी बनी रहेगी। प्रेम में कलह हो सकती है।