Horoscope Today, Daily Rashifal 29 November 2022 : मेष : आज जाँब में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। वाहन बिगड़ने से काम प्रभावित होंगे। बुजुर्गों को ठंड के मौसम में सतर्क रहना होगा। उच्चाधिकारियों से विवाद के भी संयोग हैं।
वृष : आज दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता हैं। छात्रों के लिए सफलता का दिन है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। बच्चों के साथ शापिंग पर जा सकते हैं। रूके हुए काम पूरे होंगे।।
मिथुन : आज का दिन व्यवसाय के लिए शुभ है। आज समय जाँब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संकट उत्पन्न होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
कर्क : आज छात्रों के लिए समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेवा करने से खुशी मिलेगी। प्रकृति प्रेम जागेगा। कारोबारी संकट से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक संगठनों से जुड़ेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद कर सकते हैं। असत्य वाणी न बोलें।
सिंह : आज जमीन या वाहन क्रय करने के लिए शुभ दिन है। नौकरी में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। जमीन खरीदी-बिक्री में अच्छा खासा लाभ हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी दूर होने की संभावना है।
कन्या : व्यवसाय के लिए लाभकारी है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी । कारोबार की मंदी दूर करने के लिए ठोस निर्णय लेंगे। आपकी सलाह से बेरोजगारों को नई दिशा मिलेगी। आत्मिक प्रसन्नता रहेगी। पूर्व के विवाद दूर होंगे। दंपत्तियों के बीच सामंजस्य रहेगा।
तुला : राजनीतिज्ञों के लिए समय फलदायक हैं। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आपको अन्य स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। करियर की राह आसान होगी। छात्रों को मनचाहे विषय में पढ़ाई का मौका मिलेगा। जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक : रियल स्टेट व्यवसाय में प्रगति होगी। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। नए सौदों में सफलता मिलेगी। कुंवारों के लिए आज का दिन लकी साबित होगी।
धनु : आज नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। अपने काम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करेंगे। लोन आदि से जुड़े दस्तावेज बैंक में जमा कर सकते हैं। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।
मकर : यात्रा के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी करीबी के आपके जीवन में दखलंदाजी के चलते दिक्कत बढ़ेगी। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
कुंभ : जाँब को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन प्रोजेक्ट आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। पुराने मामले हल होंगे। आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी को जवाब न दें। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। माता-पिता की सलाह काम आएगी। आपके कार्यों में प्रगति होगी।
मीन : छात्रों के लिए शुभ समय हैं। दफ्तर के कार्य प्रभावित रहेंगे। आपको मानसिक दिक्कत हो सकती है। सोचे हुए कार्य पूरे नहीं होने से उलझन में रहेंगे। कारोबार में बड़ी डील टल सकती है। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। परिवार में कोई बड़ा कार्य संभावित है।