Vrishabha Rashifal 2026, Taurus Horoscope June To December 2026 (जून से दिसंबर तक वृषभ राशिफल 2026): वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले 7 माह काफी महत्वपूर्ण जाने वाले हैं। गुरु और शनि के कारण आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के साथ करियर-बिजनेस में सकारात्मक असर पड़ने से लेकर धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

2 जून को देवताओं के गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि की गोचर कुंडली तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। यहां पर रहकर ग्यारहवें भाव में विराजमान शनि के साथ त्रिकोण बना रहे हैं। ये एक अत्यंत महत्वपूर्ण संयोग माना जा रहा है। ऐसे में आप खूब सफलता के साथ पद-प्रतिष्ठा, समाज में मान-सम्मान से लेकर नए संपर्क बना पाने में सफल हो सकते हैं। हालांकि साल के अंतिम माह में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का जून से लेकर दिसंबर तक का कैसा बीतेगा समय…

वृषभ राशि में ग्रहों की स्थिति (Taurus Grah Gochar June To December 2026)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह के आरंभ में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे। ऐसे में वह अपनी गोचर कुंडली के तीसरे भाव और अक्टूबर में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के चौथे भाव में आ जाएंगे। इसके साथ ही शनि मीन राशि में रहकर एकादश भाव रहेंगे। केतु की बात करें, तो चौथे और पांचवें में रहेंगे और राहु जून से लेकर दिसंबर तक दशम और ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे।

मंगल की बात करें, तो वह मेष से लेकर सिंह राशि में संचार करेंगे। जून से लेकर अगस्त तक बृहस्पति मंगल के साथ वर्ग कोण बना रहा है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये कोण शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे जिसका असर आपके जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा बिजनेस

वृषभ राशि के जातकों के अगले 7 माह काफी खास हो सकते हैं। 2 जून को बृहस्पति तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई नए ऑर्डर मिल सकते हैं। कोई नया व्यापार आरंभ करने के लिए ये समय अच्छा हो सकता है। इसके अलावा बृहस्पति और प्लूटो का प्रभाव के कारण इस राशि के जातक बड़े और प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। इससे आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क स्थापित होने से आपको बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि ऐसे संबंधों को बनाए रखने के लिए सावधानी और समझदारी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी गलती भी संबंधों को कमजोर कर सकती है। इसलिए सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको कई अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

वृषभ राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा करियर

करियर के क्षेत्र की बात करें, तो वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में विशेष लाभ मिल सकता है। अक्टूबर तक बृहस्पति आपकी राशि से तृतीय भाव में और शनि एकादश भाव में स्थित रहेगा। ऐसे में संचार, संपर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से आपके करियर में सकारात्मक असर पड़ सकता है। आप कई प्रभावशाली लोगों से संपर्क बना पाने में सफल होंगे, जो आने वाले समय में आपके करियर में काफी लाभदायक हो सकते हैं।

अगर इन महीने में आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या फिर इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके अलावा आत्मविश्वास और साहस में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। यदि संचार, मीडिया, टेलीविजन या किसी कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है। आप कई विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसी होगी आर्थिक स्थिति

इस राशि के जातकों के लिए ये महीने आर्थिक स्थिति के मामले में काफी अच्छे जा सकते हैं। पहले किए गए निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि निवेश करते समय किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं।

अगर आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति के मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा रहेगा स्वास्थ्य

बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 2 जून से 31 अक्टूबर तक तीसरे भाव में रहेंगे। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार के नकारात्मक असर नहीं देखने को मिलने वाला है। हालांकि अपने खानपान, दिनचर्या से लेकर व्यायाम आदि का ध्यान रखें। केतु का गोचर भी हानिकारक असर नहीं डालने वाला है। हालांकि अगर आपको पहले से हृदय या सीने से जुड़ी समस्या है, तो सावधानी जरूरी है। शनि की तीसरी दृष्टि आपकी राशि में पड़ने के कारण थकान, सुस्ती और शरीर दर्द जैसी हल्की समस्याएं हो सकती हैं। इस राशि स्वामी शुक्र छठे भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए वे स्वास्थ्य को सामान्य से बेहतर बनाए रखेंगे।

वृषभ राशि के जातकों का अगले 7 माह कैसा होगा वैवाहिक जीवन और लव लाइफ

जून से लेकर दिसंबर तक का समय इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा बीत सकता है। कोई परिवार में शुभ काम संपन्न हो सकता है। हालांकि 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करने वाले हैं। इसके साथ ही शनि के साथ त्रिकोण का संबंध समाप्त हो जाएगा। ऐसे में परिवार के साथ कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी, बच्चों या फिर परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। ऐसे में छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होगा।

कुल मिलाकर वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले 7 माह अच्छे जा सकते हैं। मानसिक शांति से लेकर सुख-समृद्धि, यात्राओं, अध्यात्म और धार्मिक कार्यों के लिए यह अवधि अनुकूल दिखाई देती है। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का समय विशेष रूप से शानदार रहेगा।

वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

वृषभ राशि वाले ग्रहों की शुभ स्थिति पाने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं। इस राशि के जातक नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य दें। इसके अलावा श्रीराम, श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा करना लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा सफेद चीजें जैसे दूध, दही, चावल, चीनी आदि का दान करने से शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रहों के गोचर और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली में ग्रहों की विशिष्ट स्थिति और दशा के आधार पर वास्तविक परिणाम हर व्यक्ति के लिए भिन्न हो सकते हैं। इसे किसी भी प्रकार का अकाट्य दावा या अचूक निर्णय न माना जाए। जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों, वित्तीय निवेशों अथवा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए कृपया संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित और योग्य विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें।