Monthly Tarot Reading May 2026 ( मासिक टैरो राशिफल मई 2026): टैरो कार्डस के द्वारा किसी भी राशि के भविष्य के बारे में काफी हद तक सटीक जाना जा सकता है। मई 2026 की बात करें, तो इस माह कई ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि इस माह के आरंभ में बुध 7 मई को भरणी नक्षत्र, 13 मई को कृत्तिका, 15 मई को वृषभ राशि, 19 मई को रोहिणी नक्षत्र, 25 मई को मृगशिरा और माह केअंत यानी 29 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राजा बुध की बात करें, तो माह के आरंभ में मेष राशि में होंगे और 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि, केतु सिंह राशि , कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शुक्र की स्थिति की बात करें, तो वह समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और इस माह के आरंभ में वृषभ राशि और 14 मई को राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर गुरु बृहस्पति के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई को अपनी राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा।

टैरो मेंटर व आध्यात्मिक हीलर डॉ. मधु कोटिया के अनुसार इस माह टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि कुछ राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य का बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक टैरो राशिफल…

मेष मासिक टैरो राशिफल (Aries Monthly Tarot Card Readings)

मई का महीना आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह भर देगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, खुद को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें। आराम भी उतना ही जरूरी है। करियर में आपकी सक्रियता और तेजी दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। पारिवारिक और प्रेम जीवन में अपनापन और गर्मजोशी बनी रहेगी।

अचानक कोई डेट या रोमांटिक प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में महीने के मध्य तक कोई खास व्यक्ति आ सकता है।

वृषभ मासिक टैरो राशिफल (Taurus Monthly Tarot Card Readings)

यह महीना आपके लिए घर-परिवार और मानसिक शांति पर केंद्रित रहेगा। आप अपने घर को सजाने या परिवार के साथ समय बिताने में रुचि लेंगे। करियर में आप पर्दे के पीछे रहकर काम करेंगे, लेकिन धीरे-धीरे आपके प्रयासों का फल मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। रिश्तों में स्थिरता और संतोष का अनुभव होगा।

मिथुन मासिक टैरो राशिफल (Gemini Monthly Tarot Card Readings)

मई का महीना आपके लिए संवाद, मेलजोल और नई जान-पहचान से भरा रहेगा। छोटी यात्राएं और रोचक बातचीत आपके जीवन का हिस्सा बनेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी। मित्रों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में सच्चे दिल से बातचीत करना आपके रिश्तों को और खास बना देगा।

कर्क मासिक टैरो राशिफल (Cancer Monthly Tarot Card Readings)

पिछले समय की व्यस्तता के बाद अब यह महीना आपको धीमे चलने और खुद पर ध्यान देने का अवसर देगा। स्वास्थ्य, बजट और रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। पुरानी यादें और पारिवारिक जुड़ाव आपको भावनात्मक रूप से मजबूत करेंगे। सिंगल जातकों को ऐसा साथी मिल सकता है जो उन्हें सुकून दे।

सिंह मासिक टैरो राशिफल (Leo Monthly Tarot Card Readings)

यह महीना आपके लिए खास रहेगा। आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन विनम्रता बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, साथ ही अपने असली भाव व्यक्त करना भी महत्वपूर्ण होगा।

कन्या मासिक टैरो राशिफल (Virgo Monthly Tarot Card Readings)

इस माह की शुरुआत आत्मचिंतन और आराम के साथ होगी। पुराने कामों को पूरा करने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का यह सही समय है। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। कोई पुराना संपर्क फिर से जुड़ सकता है।

तुला मासिक टैरो राशिफल (Libra Monthly Tarot Card Readings)

यह महीना आपको खुद से दोबारा जुड़ने का मौका देगा। पुराने दोस्तों से मिलना या पुराने शौक अपनाना खुशी देगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव कम होगा और नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।

वृश्चिक मासिक टैरो राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Card Readings)

इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में सुर्खियों में रह सकते हैं। आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन तनाव से बचने के लिए संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें। ईमानदारी आपको करीब लाएगी।

धनु मासिक टैरो राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Card Readings)

यह महीना आपके लिए सीखने और नई चीजें खोजने का समय है। यात्रा, कोर्स या नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए प्रयोग फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रिश्तों में उत्साह और सकारात्मकता साझा करें। आपकी ऊर्जा दूसरों को भी प्रेरित करेगी।

मकर मासिक टैरो राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Card Readings)

इस माह आप भावनात्मक रूप से गहराई में जा सकते हैं। पुराने अनुभव और वर्तमान रिश्ते आपको आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करेंगे। करियर में अचानक बदलाव या नई दिशा मिल सकती है। अपने मन की बात साझा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ मासिक टैरो राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Card Readings)

इस महीने रिश्ते आपके जीवन का केंद्र रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क और सहयोग से सफलता मिलेगी। निजी जीवन में समझदारी और संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में दिल से की गई बातचीत रिश्तों को गहरा बनाएगी।
एंजेल संदेश: दिल और दिमाग का संतुलन ही असली शक्ति है।

मीन मासिक टैरो राशिफल ( Pisces Monthly Tarot Card Readings)

इस महीने आपकी कल्पनाएं वास्तविकता का रूप ले सकती हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने से स्वास्थ्य और रचनात्मकता दोनों में सुधार होगा। करियर में छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम देंगे। प्रेम जीवन में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने से विश्वास मजबूत होगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह दैनिक टैरो राशिफल कार्ड्स के संकेतों और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित एक सामान्य पूर्वानुमान है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली, ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स के प्रभाव अलग हो सकते हैं, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम इन भविष्यवाणियों से भिन्न हो सकते हैं। किसी भी वित्तीय, करियर या स्वास्थ्य संबंधी बड़े निर्णय के लिए संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।