Shukraditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा कहा जाता है। इसके अलावा उसे आत्मा, पिता, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा आदि कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। आज यानी 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी नीच राशि में सूर्य के आने से आमतौर पर कुछ राशियों पर कम असर देखने को मिलता। लेकिन इस राशि में पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान हैं, जिससे नीचभंग, बुधादित्य से लेकर शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए सूर्य और शुक्र के संयोग से बना शुक्रादित्य किन राशियों के जीवन में सकारात्मक असर डाल सकता है..

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शाम 07:57 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 16 नवंबर 2026, सोमवार को शाम 07:48 बजे तक रहेंगे। इस राशि में पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान है, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य के साथ त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। शुक्र इस राशि में 6 नवंबर तक और बुध 2 दिसंबर तक रहेंगे। ऐसे में शुक्रादित्य योग 6 नवंबर तक बना रहेगा।

वृषभ राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव और उपाय (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य- शुक्र की युति से बना शुक्रादित्य राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है।

उपाय- कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

तुला राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव और उपाय (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के प्रथम भाव में नीचभंग राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशहाली बनी रह सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो सकता है। रिश्ते में मजबूती आ सकती है।

उपाय- रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने के साथ-साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करना लाभकारी होगा।

मकर राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव और उपाय (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्र-सूर्य की युति दशम भाव में हो रही है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। काम या फिर कारोबार को लेकर आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों के लिए ये अवधि लाभकारी जा सकती है। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। वाणी में संयम रखेंगे, तो आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से किसी भी प्रकार का मतभेद न रखें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

उपाय- • प्रतिदिन सुबह स्नान कर भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

3 नवंबर को गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग, कर्क, तुला और धनु राशि को आर्थिक लाभ के योग

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।