Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य की स्थिति में होने वाला बदलाव व्यक्ति के करियर, मान-सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है। पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर 2026 को सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चित्रा नक्षत्र का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। ऐसे में सूर्य और मंगल के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह समय करियर और धन के मामले में खास रह सकता है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर सिंह, कन्या, वृष और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने, पद-प्रतिष्ठा बढ़ने और आय के नए रास्ते खुलने के योग बन सकते हैं। कारोबार करने वाले जातकों को भी नए अवसर मिल सकते हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 11 अक्टूबर को 02:25 ए एम पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। साथ ही यहां पर सूर्य देव 24 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
सिंह राशि पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा रह सकता है और रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में नए संपर्क लाभ पहुंचा सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने और आय बढ़ने के योग बन सकते हैं।
वृष राशि पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Taurus Zodiac)
वृष राशि के जातकों को सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नया सौदा या प्रोजेक्ट लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार के सहयोग से भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
कुंभ राशि पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में नई दिशा देने वाला हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। कारोबारियों को नए क्लाइंट या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत बढ़ाने के भी अवसर मिलेंगे।
क्यों खास है सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर?
ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। वहीं चित्रा नक्षत्र को क्रिएटिविटी, कौशल और निर्माण से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कुछ लोगों के लिए करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है। हालांकि वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति और दशा-अंतर्दशा पर भी निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
