Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, पिता, प्रशासन और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। सितंबर महीने में सूर्य एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 17 सितंबर 2026 को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग आधारित गणनाओं के अनुसार यह गोचर सुबह करीब 7:58 बजे होगा और सूर्य 17 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेंगे। कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है।
वहीं आपको बता दें कि कन्या राशि बुध की राशि है और सूर्य का यहां गोचर व्यावहारिक सोच, कामकाज में अनुशासन, विश्लेषण क्षमता और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने की प्रवृत्ति बढ़ा सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कन्या, मीन, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय खास रह सकता है। इन राशियों को करियर में आगे बढ़ने, पद-प्रतिष्ठा हासिल करने और रुके हुए कामों में गति मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
सूर्य गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव (Virgo Zodiac)
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकती है। पद या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को नई योजनाओं पर काम करने और अपने काम को विस्तार देने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन, जानिए तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा- विधि
सूर्य गोचर का मीन राशि पर प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर और साझेदारी से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ का रास्ता खोल सकते हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से कई अटके काम पूरे होने की संभावना है। हालांकि साझेदारी के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा।
सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव (Leo Zodiac)
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए कन्या राशि में उनका गोचर आपके लिए आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत तलाशने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। इस दौरान अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
25 या 26 अगस्त कब है सावन का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
सूर्य गोचर का धनु राशि पर प्रभाव (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर करियर और प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबारियों को बड़े लोगों से संपर्क और नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और लंबे समय से चल रही किसी योजना में सफलता मिल सकती है।
पद-प्रतिष्ठा और करियर में मिल सकता है लाभ
ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य को सत्ता, प्रशासन और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है। इसलिए अनुकूल भावों में सूर्य का गोचर नौकरी, सरकारी कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सम्मान से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। कन्या राशि में सूर्य का गोचर विशेष रूप से काम को व्यवस्थित करने और व्यावहारिक निर्णय लेने की प्रवृत्ति को मजबूत कर सकता है।
क्या रखें ध्यान?
हालांकि यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे सकता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के वास्तविक फल उसकी जन्मकुंडली, दशा, अंतरदशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं। इसलिए इसे सामान्य ज्योतिषीय आकलन के रूप में ही देखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
