Dhanteras 2026 Shukraditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस बार 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाला यह राजयोग सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान, आर्थिक स्थिति और करियर से जुड़े मामलों पर इफेक्ट डालता है। वहीं आपको बता दें कि इस योग का विशेष लाभ तुला, मेष, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को मिलने की संभावना है। इन राशियों के लोगों के लिए धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से अटके कामों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार धनतेरस 6 नवंबर धनतेरस पर शुक्र और सूर्य की युति से तुला राशि में शुक्रादित्य राजयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि यह शुक्रादित्य राजयोग धनतेरस की रात 1 बजकर 4 मिनट तक बनेगा, क्योंकि इसके बाद शुक्र ग्रह कन्या राशि में वक्री हो जाएंगे।
तुला राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव (Libra Zodiac)
शुक्रादित्य राजयोग तुला राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अच्छी कमाई के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं।
धन-समृद्धि के लिए धनतेरस पर करें ये 5 ज्योतिषीय उपाय, भगवान कुबेर की रहेगी विशेष कृपा
मेष राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। नौकरी और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
कन्या राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग आर्थिक मामलों में शुभ संकेत दे सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। धन संचय करने में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
6 या 7 नवंबर, पहला प्रदोष व्रत कब? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
कुंभ राशि पर शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग करियर और आर्थिक उन्नति के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
