Shukra Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। पंचांग अनुसार 14 नवंबर 2026 को शुक्र मार्गी होने जा रहे हैं, यानी शुक्र अपनी सीधी चाल में लौटेंगे। शुक्र के मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। खासतौर पर कन्या, मिथुन, मीन और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में लाभकारी माना जा सकता है।
14 नवंबर से बदलेगी शुक्र की चाल
वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह जब वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होते हैं तो ज्योतिषीय दृष्टि से रुके हुए कामों में गति आने की संभावना मानी जाती है। आर्थिक मामलों, नौकरी, कारोबार, निवेश और सुख-सुविधाओं से जुड़े फैसलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी निवेश या वित्तीय निर्णय से पहले व्यावहारिक परिस्थितियों का ध्यान रखना जरूरी है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार वैभव के दाता शुक्र ग्रह 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर मार्गी होंगे। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 3 अक्टूबर को वक्री हुए थे। ऐसे में लगभग शुक्र ग्रह 41 दिन वक्री अवस्था में संचरण करेंगे।
कन्या राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना आर्थिक रूप से अच्छा समय लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बनने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
07 या 08 अक्टूबर कब है गुरु प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा- विधि
मिथुन राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र की सीधी चाल धन और करियर के लिहाज से शुभ रह सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की दिशा में सकारात्मक खबर मिल सकती है। कारोबार में नए ग्राहक और नए सौदे मिलने के योग बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
Mulank 6 Personality : मूलांक 6 वाले होते हैं बहुत फैशनेबल और रोमांटिक, शुक्र देव की रहती है विशेष कृपा
मीन राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना धन लाभ के नए अवसर खोल सकता है। आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आमदनी का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक बैलेंस बनाए रखना जरूरी रहेगा।
Palmistry Rahu Line: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी राहु रेखा, जीवन में खूब मिलता है यश, वैभव और सम्मान
मकर राशि पर शुक्र मार्गी होने का प्रभाव (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना करियर और आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के साथ आमदनी में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं। धन से जुड़े फैसलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।
Sunela Gemstone: सुनहला पहनना इन राशियों के लिए माना जाता है लाभकारी, जानिए धारण करने के नियम और लाभ
किन क्षेत्रों में मिल सकता है लाभ?
शुक्र के मार्गी होने का प्रभाव केवल धन तक सीमित नहीं माना जाता। इस दौरान करियर, कारोबार, प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कुंडली में शुक्र की स्थिति और अन्य ग्रहों के प्रभाव के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
