Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को नवग्रहों में से एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। दैत्यों के गुरु होने के साथ-साथ शुक्र को धन-वैभव, धन, प्रेम, सौंदर्य, और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर देखने को मिलता है। इस समय शुक्र की स्थिति की बात करें, तो तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं नवंबर के आरंभ में शुक्र वक्री अवस्था में कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। इसलिए कुछ राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में जाने से किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है..
द्रिक पंचांग के अनुसार,शुक्र 6 नवंबर को 12:45 ए एम पर वक्री अवस्था में ही कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 22 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे और इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र कन्या राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेंगे लेकिन 14 नवंबर को वह मार्गी हो जाएंगे।
मकर राशि पर शुक्र के कन्या राशि में जाने का प्रभाव (Capricorn Zodiac)
शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करके मकर राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। नीच राशि में शुक्र के होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, आपकी मेहनत और लगन का फल मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह अवधि अच्छी जा सकती है। नए कनेक्शन बनने के साथ नए क्लाइंट बन सकते हैं, जिससे बिजनेस में काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकता हैं। विद्यार्थियों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। उच्च शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशि पर शुक्र के कन्या राशि में जाने का प्रभाव (Scorpio Zodiac)
शुक्र अपनी नीच राशि कन्या राशि में प्रवेश करके वृश्चिक राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।
नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो आपके काम की सराहना हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति और आपकी मनमुताबिक जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा जा सकता है। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां या वाद-विवाद अब समाप्त हो सकते हैं।
मेष राशि पर शुक्र के कन्या राशि में जाने का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करके छठे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा जा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि, इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
