Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को  प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और क्रिएटिविटी का कारक  माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय शुक्र कर्क राशि में गुरु के साथ विराजमान है। लेकिन 4 जुलाई को वह राशि परिवर्तन करके सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में आते ही केतु के साथ युति करेंगे। ऐसे में ये गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्र के सिंह राशि में आने से 12 राशियों के साथ वैश्विक स्तर में भी असर देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में जाना क्यों माना जा रहा है महत्वपूर्ण…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र द्रिक पंचांग के अनुसार, वैभव-धन और भोग विलास के दाता शुक्र 4 जुलाई 2026 को शाम को 7 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 1 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे।

शुक्र का सिंह राशि में जाना क्यों है महत्वपूर्ण?

सूर्य की राशि सिंह अग्नि तत्व की राशि होती है। वहीं दूसरी ओर शुक्र की बात करें, तो वह शीतल और सौम्य ग्रह माना जाता है। जहां शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, कला और क्रिएटिविटी का कारक माना जाता है,  वहीं दूसरी ओर सिंह राशि की बात करें, तो इस राशि को प्रतिष्ठा, नाम, प्रसिद्ध, नेतृत्व क्षमता, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में  शुक्र के सिंह राशि में आने से व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासकर सुंदरता, आकर्षण और रचनात्मकता में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि में तीन नक्षत्र आते हैं मघा, पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं और शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करते ही केतु के साथ युति कर रहे हैं।  इसके साथ ही शुक्र अपने स्वयं के नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी में रहेगा और फिर उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश करेंगे जिसके स्वामी सूर्य है। ऐसे में सूर्य की राशि और नक्षत्र में शुक्र के होने से ये अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस गोचर के कारण सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएशन, कला, फैशन, ज्वेलरी, गारमेंट्स, इवेंट मैनेजमेंट, विवाह आयोजन, प्रदर्शनियों या फिल्म एवं ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है।

शुक्र के सिंह राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि पर असर

शुक्र के सूर्य की राशि सिंह में जाने से 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक असर देखने को मिल सकते हैं। जानें पंडित केपी शुक्ल से 12 राशियों पर कैसा असर देखने को मिलने वाला है।

कैसे होते हैं तुला लग्न के लोग, जानें फलदीपिका के अनुसार व्यक्तित्व, करियर और पारिवारिक जीवन

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 12 राशियों पर असर
ज्योतिषी: पंडित केपी शुक्ल
मेष राशि
शुक्र पंचम भाव में केतु संग गोचर करेगा, रचनात्मकता व प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। धन व साझेदारी में लाभ के योग बनेंगे, पर अहंकार से बचें।
वृषभ राशि
शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेगा, घर-सजावट व वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यह प्रभाव 4 जुलाई से 1 अगस्त तक रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्र तृतीय भाव में गोचर करेगा, नए संपर्क बनेंगे और रचनात्मक रुचियां बढ़ेंगी। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे, पर अहंकार से बचना जरूरी है।
कर्क राशि
शुक्र धन भाव में केतु संग गोचर करेगा, आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनेंगे, विशेषकर 16-29 जुलाई के बीच। स्वास्थ्य व मेडिकल खर्च पर ध्यान दें।
सिंह राशि
शुक्र लग्न में केतु संग स्थित रहेगा, व्यक्तित्व, फिटनेस व आत्म-विकास पर फोकस रहेगा। करियर में व्यस्तता व प्रमोशन के योग बनेंगे।
कन्या राशि
शुक्र बारहवें भाव में केतु संग गोचर करेगा, आध्यात्मिकता व वेलनेस गतिविधियां बढ़ेंगी। यात्राएं लाभदायक रहेंगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
तुला राशि
शुक्र ग्यारहवें भाव में केतु संग स्थित रहेगा, 4-16 जुलाई के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका धन मिलने व आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि
शुक्र दशम भाव में केतु संग स्थित रहेगा, कार्यक्षेत्र में सम्मान व प्रगति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा व करियर में शुभ समय, अहंकार से बचें।
धनु राशि
शुक्र नवम भाव में गोचर करेगा, आर्थिक लाभ व जरूरत पड़ने पर ऋण मिलने के योग बनेंगे। वरिष्ठों व पिता से संबंधों में सावधानी रखें।
मकर राशि
शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेगा, प्रतिष्ठा में कमी व अप्रत्याशित चुनौतियां संभव हैं। माता व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जोखिमपूर्ण निवेश से बचें।
कुंभ राशि
शुक्र सप्तम भाव में केतु संग गोचर करेगा, प्रमोशन, व्यवसाय विस्तार व साझेदारी में सफलता के योग बनेंगे। विवाह व प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
मीन राशि
शुक्र षष्ठ भाव में गोचर करेगा, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां संभव हैं, विशेषकर माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा में सावधानी रखें व ऋण लेने से बचें।
स्रोत: ज्योतिषी पंडित केपी शुक्ल
HTML + CSS Copied to Clipboard

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जून से दिसंबर 2026मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।