Kalatmak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिल सकते हैं। इस समय शुक्र तुला राशि में वक्री अवस्था में संचार कर रहे हैं। वहीं नवंबर माह के आरंभ में वह राशि परिवर्तन करके पुन: कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के कन्या राशि में आने से वहां पर पहले से विराजमान चंद्रमा के साथ युति करके कलात्मक नामक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए शुक्र-चंद्र की युति से बना कलात्मक योग किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 6 नवंबर को देर रात 12:45 बजे वक्री अवस्था में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से विराजमान चंद्रमा के साथ युति करके कलात्मक योग का निर्माण करेंगे। बता दें कि चंद्रमा 5 नवंबर को सुबह 9:34 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 7 नवंबर शाम 05:14 बजे तक रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कलात्मक योग 7 नवंबर 2026 तक बना रहेगा। लेकिन इसका असर कुछ दिनों तक रह सकता है।
मेष राशि पर कलात्मक योग का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए कलात्मक योग कई क्षेत्रों में अनुकूल असर डाल सकता है। इस राशि के छठे भाव में वक्री शुक्र और चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ-साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के कारोबारियों के लिए नए संपर्क और योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। हालांकि, किसी भी प्रकार का धन से संबंधित फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा जाने वाला है।
तुला राशि पर कलात्मक योग का असर (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए भी शुक्र-चंद्र का कलात्मक योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी में कई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जा सकती है। व्यापारियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है। रचनात्मक और कला कार्य से जुड़े जातकों को इस अवधि में काफी लाभ मिल सकता है।
मकर राशि पर कलात्मक योग का असर (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए कलात्मक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के 9वें भाव में शुक्र और चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। जबकि नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां लाभकारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। आपको नए ऑर्डर या डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
