Shukra-Chandra Yuti 2026: ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, धन, कला, प्रेम और भौतिक समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति के कारक माने जाते है। ऐसे में जब शुक्र और चंद्रमा एक ही राशि में आते हैं, तो इसका प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, क्रिएटिविटी और निजी जीवन पर देखने को मिल सकता है। पंचांग अनुसार 7 नवंबर 2026 को शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में एक साथ रहेंगे। ज्योतिष अनुसार, इन दोनों ग्रहों की युति से कलात्मक योग का प्रभाव बनेगा, जिसका फायदा कुछ राशियों को विशेष रूप से मिल सकता है।
कैसे बनेगा कलात्मक योग?
वैदिक ज्योतिष 7 नवंबर को शुक्र और चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में रहेगा। शुक्र जहां कला, धन, आकर्षण और विलासिता से जुड़ा ग्रह है, वहीं चंद्रमा रचनात्मक सोच और भावनात्मक क्षमता का कारक माना जाता है। दोनों ग्रहों का एक राशि में आना कला, संगीत, फिल्म लाइन, मॉडलिंग, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। खासतौर पर उन लोगों को लाभ मिल सकता है, जिनका काम क्रिएटिविटी, मीडिया, डिजाइन, फैशन, कला, मनोरंजन या लोगों से जुड़े क्षेत्रों में है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार चंद्रमा 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 6 नवंबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में वक्री होंगे। ऐसे में 7 नवंबर को पूर्ण रूप से चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक योग बनने जा रहा है।
कन्या राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र-चंद्र की युति महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, हालांकि बड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 06 October 2026: आज इंदिरा एकादशी पर बन रहे सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
तुला राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक दृष्टि से शुभ परिणाम देने वाला माना जा सकता है। आय के नए स्रोत बनने के साथ कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारियों को किसी नए सौदे से फायदा मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।
Indira Ekadashi Vrat Niyam 2026: इंदिरा एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं, जानिए क्या है व्रत के नियम
मिथुन राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-चंद्र की युति करियर और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच की तारीफ होगी। नए प्रोजेक्ट या कारोबार से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े काम में भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं।
इंदिरा एकादशी पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, अक्षय पुण्य की हो सकती है प्राप्ति, पितरों का आशीर्वाद मिलने की है मान्यता
मकर राशि राशि पर कलात्मक योग का प्रभाव (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों को भी इस योग का सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रह सकता है। धन के साथ-साथ पारिवारिक सुख में भी वृद्धि हो सकती है।
किन लोगों को मिलेगा विशेष लाभ?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 7 नवंबर को बनने वाला यह ग्रह संयोग कन्या, तुला, मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से विशेष हो सकता है। हालांकि किसी भी योग का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली, ग्रहों की स्थिति और दशा पर भी निर्भर करता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
