Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। शनि सबसे धीमी गति से आगे बढ़ते हैं। ऐसे में किसी न किसी जातक को साढ़े साती और ढैय्या का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि के गोचर के दौरान कुछ राशियों के लिए चांदी का पाया शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से करियर, बिजनेस से लेकर आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं जून 2027 तक किन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर पड़ सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो चंद्र राशि से शनि की स्थिति के आधार पर पाये का निर्धारण किया जाता है, जिसे चांदी, सोना, लोहा और तांबा जैसे चार प्रकारों में बांटा गया है। मान्यता है कि चांदी के पाया कुछ परिस्थितियों में शुभ परिणामों का संकेत देता है। हालांकि किसी भी राशि के प्रभाव का आकलन करने से पहले शनि की स्थिति और संबंधित गणना की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि ग्रह जिन जातक की जन्म राशि से 2, 5 या 9वें भाव में स्थित हो, तो चांदी का पाया बनता है। ऐसे में कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता हैं।
कर्क राशि पर शनि के गोचर का असर (Scorpio Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में विराजमान रहने से कई क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस राशि के नवम भाव में शनि संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का चांदी के पाये बनने से जातकों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही अड़चनें, परेशानियां समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और लगन के बल पर वेतन वृद्धि से लेकर इंक्रीमेंट के अवसर दे सकते है। इसके अलावा, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके द्वारा किसी काम में किए जा रहे प्रयासों में अब सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा या फिर नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, शनि के वक्री होने से किसी भी प्रकार का बड़ा निवेस या फिर सट्टा आदि करने से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।
कुंभ राशि पर शनि के गोचर का असर (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ज्योतिषी मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम सुचारु रूप से चल सकते हैं। सरकारी कामों में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत, लगन का फल आपको मिल सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है।
वृश्चिक राशि पर शनि के गोचर का असर (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि कई क्षेत्रों में सकारात्मक असर डाल सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में शनि विराजमान है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में वृश्चिक राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आप अपने व्यक्तित्व पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। ऐसे में आपकी लाइफ में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। समाज में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा वाहन, संपत्ति आदि खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पुराने रुके हुए निवेशों और धन के मामलों में राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। हालांकि, किसी भी प्रकार के बड़े फैसले जल्दबाजी में न करें। इसके साथ ही वैवाहिक और प्रेम संबंध में गलतफहमियों से बचकर रहें।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
