Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को नवग्रह में से काफी महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि को कर्मफल दाता, न्याय के देवता के साथ अनुशासन और धैर्य का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि इस राशि में 3 जून 2027 तक रहने वाले हैं। इस दौरान शनि की स्थिति में बदलाव होता रहेगा।

कर्मफल दाता शनि 27 जुलाई 2026 को 01:25 ए एम पर मीन राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। इस अवस्था में 11 दिसंबर 2026 की सुबह 5:00 बजे तक वक्री रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिलने वाला है। खासकर कुछ राशि के जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि का मीन राशि में वक्री होना क्यों महत्वपूर्ण माना जा रहा है और मेष से लेकर मीन राशि पर असर…

साप्ताहिक टैरो राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 : इन सप्ताह इन 5 राशियों के करियर में हो सकती है प्रगति, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल

शनि का वक्री होना क्यों माना जा रहा है महत्वपूर्ण?

शनि नवग्रह में से सबसे धीमी चाल से चलते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में इसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में शनि के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। शनि के वक्री होने से लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ आपके द्वारा पिछले किए गए निर्णय की समीक्षा कर सकते हैं। इसके साथ ही नई शुरुआत कर सकते हैं। आप अनुशासन और धैर्य के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब कोई ग्रह वक्री होकर स्थिर प्रतीत होता है, तो उसके प्रभाव भी अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं। जिस भाव में वह ग्रह स्थित होता है, उस भाव के फल भी अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। वक्री ग्रह वर्तमान भाव के साथ-साथ पिछले भाव के परिणाम भी देते हैं। ऐसे में जिस राशि में जिस भाव में वक्री होंगे। इसके साथ ही वह पिछले भाव का भी असर देने वाले हैं।

Aaj Ka Tarot Horoscope 10 July 2026: कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन, जानें मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक टैरो राशिफल

शनि गोचर
शनि वक्री, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर
शनि वक्री गोचर — 12 राशियों पर प्रभाव
ज्योतिषाचार्य पंडित केपी शुक्ल
पहिया अपने आप घूम रहा है — किसी भी राशि पर क्लिक करें (माउस ले जाने पर घूमना रुक जाएगा)
राशि चुनें
मेष राशि
बारहवें भाव में विराजमान शनि वक्री होकर ग्यारहवें भाव का भी फल देंगे। साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। करियर में लंबे समय से चली आ रही देरी समाप्त हो सकती है, बेकार खर्चों से निजात मिल सकती है, और वरिष्ठ अधिकारियों को काम नजर आने से पदोन्नति व वेतन वृद्धि संभव है।
वृषभ राशि
लाभ भाव में विराजमान शनि, कर्क राशि के गुरु के साथ त्रिकोण योग बना रहे हैं। रुके काम पूरे होने के साथ नौकरी-बिजनेस में लाभ, पदोन्नति और वेतन वृद्धि संभव है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे लक्ष्य पाने में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि
दशम भाव से शनि वक्री हो रहे हैं, जिससे करियर में बड़े बदलाव होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अवधि लाभकारी रहेगी, काम की तारीफ हो सकती है और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि पार्टनरशिप व वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, संयम जरूरी।
कर्क राशि
नौंवे भाव में शनि वक्री होंगे। उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है और व्यापारियों के लिए अवधि लाभकारी रहेगी। यात्रा से अच्छे अवसर, अध्यात्म की ओर झुकाव, तथा कोर्ट-कचहरी मामलों में सफलता संभव है।
सिंह राशि
अष्टम भाव से शनि वक्री होंगे, यह गोचर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में बड़ा बदलाव और आय के तरीकों में बदलाव संभव है, आर्थिक स्थिति में अस्थिरता बनी रह सकती है। हालांकि कुछ मामलों में सकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
शनि का वक्री होना कई मायनों में लाभकारी हो सकता है, सप्तम भाव से गुजरेंगे। जीवन में सकारात्मक असर के साथ व्यापार, कंसल्टिंग और पार्टनरशिप में नए अवसर मिलेंगे। करियर और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
तुला राशि
छठे भाव में शनि वक्री होंगे। हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ प्रमोशन मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्राएं और विदेश में चल रहे व्यापार में लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि
पंचम भाव से शनि उल्टी चाल चलेंगे, जिससे आय के स्रोत बदल सकते हैं और हॉबी करियर में बदल सकती है। शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा रहेगा, पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि
शनि का मीन राशि में जाना लाभकारी रहेगा, चतुर्थ भाव से गुजर रहे हैं और ढैया भी चल रही है। जीवन में बड़ा बदलाव व स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। परिस्थितियों को स्वीकार करने से लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
तीसरे भाव में शनि उल्टी चाल से चलेंगे, अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और लंबे समय की समस्याओं का हल मिल सकता है। भाई-परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय तथा व्यापार में सफलता संभव, पारिवारिक गलतफहमियां भी समाप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ राशि
दूसरे भाव में शनि वक्री होंगे, धन लाभ के योग बन सकते हैं और लंबे समय की कठिनाइयां समाप्त हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि, आय के नए स्रोत और विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे आराम मिल सकता है।
मीन राशि
शनि का वक्री हो जाना लाभकारी हो सकता है, लग्न भाव में शनि विराजमान हैं। रुके काम पूरे हो सकते हैं और काम में बदलाव के योग बन रहे हैं। साढ़ेसाती के चलते करियर, संबंध और मानसिक स्थिति पर दबाव रहेगा, धैर्य व संयम बनाए रखना जरूरी है।
स्रोत: ज्योतिषाचार्य पंडित केपी शुक्ल
HTML + CSS Copied to Clipboard

शनि के मीन राशि में वक्री होने से इस राशि के जातकों के जीवन में सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। शनि के कारण आध्यात्मिकता, करुणा, कल्पनाशीलता और अवचेतन मन में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो, उनके लिए वक्री शनि को विशेष रूप से देखा जाता है।

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष राशिफल जून से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जून से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जून से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जून से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जून से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जून से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जून से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जून से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जून से दिसंबर 2026मकर राशिफल जून से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जून से दिसंबर 2026मीन राशिफल जून से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।