Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तराभाद्रपद शनि का स्वनक्षत्र माना जाता है, इसलिए यह परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से खास माना जा रहा है। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और जिम्मेदारियों से जुड़े बड़े बदलाव ला सकता है। खासतौर पर कुंभ, मेष, मीन और सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।
9 अक्टूबर को शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
फ्यूचर पंचांग के अनुसार, शनि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम 7:28 बजे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस समय शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। क्योंकि शनि देव 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। वहीं आपको बता दें कि शनि देव शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे। वहीं उसके बाद रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
कुंभ राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। क्योंकि शनि आपकी राशि से धन भाव पर संचरण कर रहे हैं और आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं शनि देव के अपने नक्षत्र में प्रवेश से आपको साढ़ेसाती में थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे। कारोबार करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है और आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मेष राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों को शनि के इस परिवर्तन से मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में 12वें भाव पर संचरण कर रहे हैं। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप चल रहा है। इसलिए शनि के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश से आपको साढ़ेसाती के प्रकोप से थोड़ी राहत मिलने जा रही है। वहीं नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और नई जिम्मेदारी आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ धन बचाने में भी सफलता मिल सकती है। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
09 या 10 अक्टूबर कब है आश्विन अमावस्या; जानें तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
मीन राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में स्थिरता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए शनि के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश से आपको साढ़ेसाती में थोड़ी राहत मिलने जा रही है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं। शनि की कृपा से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
10 या 11 अक्टूबर कब से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
सिंह राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई दिशा दे सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचरण कर रहे हैं। वहीं आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए शनि के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश से आपको ढैय्या के अशुभ प्रभाव में राहत मिल सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन की तारीफ होगी। प्रमोशन या आय बढ़ने के अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। हालांकि सफलता पाने के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
शनि का स्वनक्षत्र में प्रवेश क्यों खास?
ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन, मेहनत, न्याय और जिम्मेदारी का कारक माना जाता है। ऐसे में अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में शनि का प्रवेश उन लोगों के लिए विशेष माना जाता है जो लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसका प्रभाव तुरंत नहीं बल्कि धीरे-धीरे दिखाई देने की मान्यता है। कुंभ, मेष, मीन और सिंह राशि के जातकों को करियर और धन के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बताई जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
