Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे कठोर, क्रूर ग्रह माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। हालांकि वह एक निश्चित अवधि के बाद वक्री, मार्गी होते रहते हैं। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं साल के अंत में शनि इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के सीधी चाल चलने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को शनि के कारण आत्ममंथन, पुराने कर्मों की परीक्षा और जीवन की दिशा को नया आकार देने का मौका मिला। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि पर मार्गी होने से किन राशियों पर शुभ असर देखने को मिल सकता है…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  26 जुलाई 2026 से कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में वक्री हो चुके हैं और 10 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। फिर मार्गी हो जाएंगे।

धनु राशि पर शनि के मार्गी होने का असर (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चतुर्थ भाव में शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। चौथा भाव माता, घर, परिवार, भूमि, भवन, वाहन से लेकर मानसिक शांति का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से प्रॉपर्टी को लेकर चला आ रहा कोई पुराना विवाह खत्म हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। इसलिए धैर्य के साथ संवाद करने की कोशिश करें।

शनि के मार्गी होने से आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके अलावा निवेश सोच समझकर करेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की सराहना की जा सकती है। इसके साथ ही राहु की सप्तम भाव शनि में होने से आपको कार्यस्थल में कई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। इसके अलावा स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

वृषभ राशि पर शनि के मार्गी होने का असर (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के एकादश भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही व्यापार करने वालों के लिए भी ये समय अच्छा हो सकता है।

आपके द्वारा बना गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में आपकी अच्छी ग्रोथ होने के साथ मुनाफा हो सकता है। शिक्षा के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकता है। आपके घर में और भाग्य आपका बहुत अच्छा यहां पर साथ देने वाला होगा। आप भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि पर शनि के मार्गी होने का असर (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के उनके द्वारा किए गए कर्मों का फल मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है।

शनि के मार्गी होना आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसके अलावा व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती है।

23 या 24 अगस्त कब है सावन पुत्रदा एकादशी, नोट कर लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पारण का समय

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।