Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि की चाल में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। साल 2026 के अंत में शनि देव की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मार्गी होंगे। जिससे धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। वहीं धन लक्ष्मी राजयोग के बनने कई राशियों के अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं और करियर व कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि की मजबूत स्थिति व्यक्ति को मेहनत, अनुशासन और स्थायी सफलता प्रदान करती है। शनि के मार्गी होने के बाद कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में लाभ, नौकरी में प्रगति और कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान कर्क, मकर, मिथुन, वृष और कुछ अन्य राशियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है।
11 दिसंबर को मार्गी होंगे शनि
फ्यूचर पंचांग के अनुसार शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मार्गी अवस्था में आएंगे। शनि की मार्गी चाल का असर लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है। जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उन्हें उनमें गति मिलने की उम्मीद हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं, जबकि कारोबारियों के लिए नए प्रोजेक्ट और निवेश के रास्ते खुल सकते हैं।
ज्योतिष में शनि की चाल को धीमी लेकिन प्रभावशाली माना जाता है। इसलिए इसका असर अचानक मिलने वाले लाभ की बजाय धीरे-धीरे स्थायी सफलता के रूप में दिखाई दे सकता है।
धनलक्ष्मी राजयोग का कर्क राशि पर प्रभाव (Cancer Zodiac)
शनि की मार्गी चाल कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कारोबार करने वालों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और नए व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बचत पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
धनलक्ष्मी राजयोग का मकर राशि पर प्रभाव (Capricron Zodiac)
मकर राशि शनि की स्वामित्व वाली राशियों में से एक है, इसलिए शनि की चाल में बदलाव इस राशि के लिए खास माना जाता है। मार्गी शनि के प्रभाव से करियर में स्थिरता आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं।
कारोबारियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है। पुराने निवेश या व्यावसायिक योजनाओं से फायदा मिलने की संभावना बन सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
धनलक्ष्मी राजयोग का मिथुन राशि पर प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक और पेशेवर मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आ सकती है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
कारोबार में नई डील या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है।
धनलक्ष्मी राजयोग का वृष राशि पर प्रभाव (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि मार्गी होने के बाद करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता के साथ जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार करने वालों को नए लोगों के साथ जुड़ने और कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह समय उपयोगी हो सकता है। हालांकि बड़े निवेश में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।
किन क्षेत्रों में मिल सकता है लाभ?
शनि की मार्गी चाल के दौरान खासतौर पर करियर, नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और लंबे समय से अटके कार्यों में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनि कर्म और अनुशासन से जुड़े ग्रह हैं, इसलिए मेहनत करने वाले लोगों को इसका अधिक लाभ मिलने की मान्यता है।
ध्यान रखें
ज्योतिषीय फलित व्यक्ति की जन्मकुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य ज्योतिषीय अनुमान के रूप में ही देखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
