Navpancham Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह अपनी-अपनी गति के अनुसार समय-समय पर राशि परिवर्तन और अन्य ग्रहों के साथ विभिन्न कोणीय संबंध बनाते हैं जिसका असर 12 राशियों के साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। नवग्रह में से कर्मफल दाता शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर मंगल कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर माह के मध्य में मंगल और शनि की कोणीय स्थिति बनने वाली है, जिससे नवपंचम योग का निर्माण होने वाला है। इस योग के निर्माण होने के कुछ राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मंगल-शनि के संयोग से बना नवपंचम योग किन राशि के जातकों के लिए हो सकता है शुभ…
वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर शनि-मंगल एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क राशि में विराजमान है। लेकिन देवगुरु बृहस्पति के साथ युति होने से नीचभंग योग का निर्माण हो रहा है।
कुंभ राशि पर नवपंचम योग का असर (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का नवपंचम योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के नए संपर्क बन सकते हैं, जिससे नौकरी और बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि के दूसरे यानी धन भाव में शनि और मंगल छठे भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। हालांकि, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इसके साथ की सट्टे या अत्यधिक जोखिम वाले निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपने प्रयासों से बेहतर परिणाम हासिल होने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत करने के अवसर बन सकते हैं।
कन्या राशि पर नवपंचम योग का असर (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों की चंद्र राशि से मंगल ग्यारहवें भाव में और सातवें भाव में शनि वक्री अवस्था में विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए नए क्लाइंट या कारोबारी संपर्क बनाना फायदेमंद हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश में अच्छा लाभ मिल सकता हैं।
कर्क राशि पर नवपंचम योग का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि-मंगल का नवपंचम संबंध करियर से लेकर आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर डाल सकता है। कार्यक्षेत्रमें आपको कई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जा सकती है।
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकते हैं। नए संपर्क बनाने और किसी पुराने प्रोजेक्ट से लाभ मिलने के अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। हालांकि, किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय बिता पाने में सफल होंगे।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
