Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, और संचार आदि का प्रमुख कारक माना जाता है। ऐसे में जातकों की तार्किक क्षमता, गणित, और त्वचा को नियंत्रित करता है। बुध करीब 15 दिन में राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह के साथ संयोग या फिर कोणीय स्थिति बनी रहती हैं। इस समय बुध गुरु के साथ कर्क राशि में विराजमान है। वहीं 17 अगस्त को बुध मीन राशि में विराजमान वक्री शनि के साथ कोणीय स्थिति बनाकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि को पावरफुल ग्रहों में से एक माना है। शनि को न्याय, कर्मफल दाता कहा जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में बुध के साथ शनि के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में सकारात्मक असर देखने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी …

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त को रात 8 बजकर 55 मिनट पर शनि और बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है। इस अवधि में शनि वक्री अवस्था में मीन राशि और बुध कर्क राशि में गुरु बृहस्पति के साथ विराजमान रहेंगे।

मेष राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि-बुध के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है और बुध चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों का माता के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  लंबे समय से जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। पारिवारिक मामले सुलक्ष सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अच्छी चांसेस है। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी या फिर उत्साहित होकर न लें। वक्री शनि के कारण बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव कम हो सकता है।

मिथुन राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Gemini Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में शनि और दूसरे भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में आपके लिए नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में असर डाल सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन के बल पर पदोन्नति, वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। कोई अधूरा पड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध- शनि का नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि और दशम भाव में बुध रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। लंबे समय से आप जिस काम में मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा बिजनेस में की जा रही मेहनत का अब फल मिल सकता है।  कार्यक्षेत्र में कोई बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपनी बात वरिष्ठ अधिकारियों से कह पाने में सफल हो सकते हैं। आप अपने विचारों को स्पष्टता से रख पाने में सफल होंगे।

Hariyali Teej 2026 Puja Samagri: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज व्रत, तो नोट कर लें संपूर्ण पूजा सामग्री

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल

मेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026
कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।