Scorpio August Horoscope 2026: अगस्त 2026 का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। इस महीने कई बड़े ग्रह गोचर और शुभ राजयोग आपके जीवन के विभिन्न सेक्टर को इफेक्ट करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार 1 अगस्त को शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 2 अगस्त को मंगल का मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
साथ ही 5 अगस्त को बुध का कर्क राशि में प्रवेश और 17 अगस्त को सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश विशेष फल देंगे। इसके अलावा कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग और हंस राजयोग आपके करियर, आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेना भी जरूरी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रह सकता है अगस्त का महीना…
तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
जॉब बदल सकते हैं
अगस्त का महीना नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के संकेत दे रहा है। 17 अगस्त के बाद सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके कर्मभाव को मजबूत करेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।
वहीं कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग आपकी डिसीजन मेकिंग और कम्युनिकेशन को स्ट्रांग करेगा, जिससे इंटरव्यू, प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। वहीं हंस राजयोग भी आपके आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। महीने के बीच और लास्ट सप्ताह में नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना, जानें करियर- कारोबार, धन और सेहत का हाल
सभी पेपर्स की जांच जरूर करें
व्यापारियों के लिए अगस्त लाभदायक साबित हो सकता है। शुक्र का कन्या राशि में गोचर नए व्यावसायिक संपर्क और लाभ के अवसर देगा। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। गजकेसरी राजयोग निवेश संबंधी मामलों में समझदारी बढ़ाएगा, जिससे आर्थिक फैसले लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। मंगल का मिथुन राशि में गोचर साझेदारी वाले कारोबार में सतर्क रहने का संकेत देता है। किसी भी बड़े निवेश या कॉन्ट्रेक्ट से पहले सभी पेपर्स की जांच जरूर करें। महीने के लास्ट तक आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देगी।
पेट से संबंधित परेशानी हो सकती हैं
वैदिक ज्योतिष अनुसार स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन मंगल के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव, थकान और अनियमित दिनचर्या से बचना होगा। काम का दबाव अधिक रहने के कारण पर्याप्त आराम करना जरूरी रहेगा। पेट और पाचन संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें।
28 या 29 जुलाई कब है आषाढ़ पूर्णिमा, जानें तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गलतफहमियां दूर हो सकती हैं
वैवाहिक जीवन में इस महीने सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्र का गोचर रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। गजकेसरी राजयोग परिवार में खुशियों का वातावरण बनाएगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में भी स्थिरता आएगी और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि मंगल के प्रभाव से छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना रहेगी, इसलिए बातचीत की शैली अच्छी रखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
