Shani Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन का कारक ग्रह माना जाता है। शनि की चाल में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। मान्यता है कि शनि जब वक्री अवस्था से मार्गी होते हैं, तो लंबे समय से अटके कामों में गति आने लगती है। साथ ही करियर और कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं। पंचांग के अनुसार 11 दिसंबर को शनि के मार्गी होने की ज्योतिषीय घटना को खास माना जा रहा है। इस दौरान मकर, तुला, कुंभ और मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, नौकरी में तरक्की और कारोबार में लाभ के अवसर बनने की संभावना बन रही है। साथ ही मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ…
कब मार्गी होंगे शनि देव?
फ्यूचर पंचांग के अनुसार शनि देव 11 दिसंबर को सुबह 5 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे। साथ ही वह मीन राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। उसके बाद अपनी नीच राशि मेष में गोचर करेंगे।
शनि के मार्गी होने से इन राशियों को मिल सकता है लाभ
मकर राशि पर शनि मार्गी होने का प्रभाव (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल सकारात्मक परिणाम दे सकती है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। कारोबार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के मौके बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
06 या 07 नवंबर कब है धनतेरस; जानिए तिथि, खरीदारी-पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
तुला राशि पर शनि मार्गी होने का प्रभाव (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार हो सकता है।
आज अहोई अष्टमी पर बन रहा रवि पुष्य योग; जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, चंद्रोदय समय और मंत्र
कुंभ राशि पर शनि मार्गी होने का प्रभाव (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और बचत करने में सफलता मिल सकती है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मेष राशि पर शनि मार्गी होने का प्रभाव (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धैर्य और मेहनत से आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।
ध्यान दें
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि की मार्गी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। किसी भी जातक की वास्तविक स्थिति का आकलन उसकी जन्मकुंडली में शनि की स्थिति, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव को देखकर किया जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित जी को अवश्य दिखाएं।
