अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन मूलांक से ही सभी जन्मतिथि जुड़ी होती हैं और इन मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सप्ताहिक राशिफल के बारे में, आपको बता दें कि इस सप्ताह 6 से 12 अप्रैल के बीच कुछ मूलांक वालों को तरक्की, नए अवसर और आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं सप्ताहिक राशिफल…
मूलांक 1 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 1 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा रहेगी, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। हालांकि, अत्यधिक आत्मविश्वास अहंकार में न बदले इसका ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से यह समय उन्नति का संकेत दे रहा है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। निजी जीवन में आप अपने फैसलों को लेकर दृढ़ रहेंगे, जिससे रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है।
मूलांक 2 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 2 Weekly Horoscope)
चंद्रमा ग्रह के प्रभाव के कारण यह सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपके मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। इस दौरान धैर्य और संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं को समय पर व्यक्त करना होगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और जल्दबाजी से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 3 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 3 Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग आपको सफलता दिला सकता है। वहीं करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी और आपके विचारों को सराहना मिलेगी। परिवार में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 4 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 4 Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको मेहनत और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ना होगा। परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति आपको सफलता दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और योजनाओं में देरी भी संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। यह समय आपको धैर्य और व्यावहारिकता सिखाएगा।
मूलांक 5 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 5 Weekly Horoscope)
बुध ग्रह के प्रभाव इस सप्ताह आप चतुराई और वाणी के प्रभाव से अपना काम निकालेंगे। साथ ही यह समय बदलाव और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। करियर में नई दिशा मिल सकती है और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच और ताजगी बनी रहेगी। हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।
मूलांक 6 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 6 Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके करियर और कारोबार में तरक्की लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे।
मूलांक 7 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 6 Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपके व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कार्यों में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन यह समय योजना बनाने के लिए बेहतर है। आर्थिक मामलों में संयम रखना जरूरी होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लेना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 8 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 6 Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपको मेनहत का पूजा फल मिल सकता है। आप जिस दिशा में कर्म करेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको अपने प्रयासों का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, जिससे धैर्य और मेहनत की परीक्षा होगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और आराम का ध्यान रखें।
मूलांक 9 का सप्ताहिक राशिफल (Mulank 6 Weekly Horoscope)
यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यों को पूरी लगन के साथ पूरा करेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। हालांकि, गुस्से और आवेश से बचना जरूरी होगा, ताकि रिश्तों में मधुरता बनी रहे।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
